फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader rahul gandhi rally in cuttack odisha lashes out at pm modi and cm naveen patnaik

Odisha: 'प्रधानमंत्री अरबपतियों के लिए, पटनायक चुनिंदा लोगों के लिए काम कर रहे', कटक में राहुल का PM-CM पर तंज

Sun, 28 Apr 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 28 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

Rahul Gandhi Rally In Cuttack: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भले ही नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में बीजद सरकार को उनके सहयोगी वीके पांडियन चला रहे हैं।

विज्ञापन
Congress leader rahul gandhi rally in cuttack odisha lashes out at pm modi and cm naveen patnaik
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा के कटक में चुनाव प्रचार किया। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) एक दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन वास्तव में दोनों एक साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के चुनिंदा लोगों के लिए काम करती है।"
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "इसे साझेदारी कहें या विवाह, बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं।" नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भले ही नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में बीजद सरकार को उनके सहयोगी वीके पांडियन चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed