फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi Press Conference on National Herald Case Ed Interrogation News

राहुल का हमला: 70 सालों में लोकतंत्र बना, 8 साल में बर्बाद कर दिया

Fri, 05 Aug 2022 11:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Aug 2022 11:18 AM IST
सार

Rahul Gandhi Press Conference News in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता में कहा, देश में आज चार लोगों की तानाशाही है। हम संसद में महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बहस करना चाहते हैं, लेकिन हमें गिरफ्तार कर लिया जाता है। 

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi Press Conference on National Herald Case Ed Interrogation News
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है। हमें संसद में बहस नहीं करने दी जा रही। 
विज्ञापन


हमारी सरकार में संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं
राहुल गांधी ने कहा, जब हमारी सरकार थी तब केंद्रीय एजेंसियां और अन्य संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं। इन्हीं के सहारे विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी एजेंसियों और संस्थाओं को अपने कब्जे में कर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जितना सच बोलूंगा, उतना आक्रमण होगा

कांग्रेस नेता ने कहा, मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। लेकिन मैं अपना काम करूंगा, महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है। सभी के साथ है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है। यह बात लोगों को अभी समझ नहीं आ रही है, लेकिन एक दिन समझ आएगी। 


जान दी है मेरे परिवार ने 
राहुल गांधी ने कहा, ये लोग गांधी परिवार पर हमले क्यों करते हैं? क्योंकि, गांधी परवार एक विचारधारा के लिए लड़ता है। देश में हिंदू-मुसलमान को बांटा जाता है, तब हमें दर्द होता है। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, तब हमें दर्द होता है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई सौहार्द बनाने के लिए है। मेरे परिवार ने इसके लिए जान दी है। 


मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर बताता हूं 
राहुल गांधी ने कहा, जर्मनी की सभी संस्थाएं हिटलर के हाथ में थीं। वह भी चुनाव जीतता था। आज हिंदुस्तान की सभी संस्थाएं आरएसएस के हाथ में हैं। मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर मैं बताता हूं। उन्होंने कहा, हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से लड़ रहे हैं। 


वित्तमंत्री को दिख नहीं रहा, कहां है महंगाई
राहुला गांधी ने कहा, आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में हैं। पेट्रोल-डीजल से लेकर हर चीज के दाम बढ़े हुए हैं, लेकिन वित्त मंत्री को महंगाई के एक आंकड़े दिख ही नहीं रहे हैं। किसी भी गांव या शहर में जाकर देख लीजिए, लोग बता देंगे महंगाई कहां है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वित्तमंत्री जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में कोई समझ है या फिर वह एक मुखपत्र हैं। 


जनता नहीं सुन रही तो हमें दोष क्यों : भाजपा
भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, जनता की ओर से बार-बार कांग्रेस को खारिज किए जाने का ठीकरा लोकतंत्र पर नहीं फोड़ना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आज जो बयान दिए हैं, वे शर्मनाक व गैरजिम्मेदाराना हैं। कहा, उनकी दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही आपातकाल थोपा था और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया था।



प्रसाद ने कहा, अपने भ्रष्टाचार और गलत कामों को बचाने के लिए भारत की संस्थाओं को बदनाम करना बंद कीजिए। जनता आपको नहीं सुन रही है तो आप हमें क्यों दोष दे रहे हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं। वह ‘नकली गांधी’ हैं। यह ‘नकली विचारधारा’ है। जो अपनी पार्टी में लोकतंत्र के बारे में यकीन नहीं रखते, जिन्होंने में आपातकाल लगाया, वो लोकतंत्र की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस क्यों जांच एजेंसियों से भयभीत है : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा-कांग्रेस क्यों जांच एजेंसियों से भयभीत है, क्यों वे सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं? वे क्या छिपा रहे हैं? जांच एजेंसियों पर दबाव बनाना सही नहीं है। सोनिया जी, राहुल जी, ऐसे खेल मत खेलिए। जनता सच्चाई जानना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed