फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi Mizoram visit Manipur clash BJP PM Modi

Mizoram: 'मणिपुर अब एक राज्य नहीं रहा, यह बंट गया है', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 16 Oct 2023 02:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Oct 2023 02:40 PM IST
सार

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि जहां एक तरफ कांग्रेस किसानों, मजदूरों और लघु एवं मध्यम उद्योग की रक्षा कर रही है, तो वहीं भाजपा इनपर लगातार हमले कर रही है। भारतीय किसानों और लघु एवं मध्यम उद्योग को कमजोर करने के लिए जीएसटी लाया गया है। 

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi Mizoram visit Manipur clash BJP PM Modi
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे हैं। वह सुबह 11 बजे के करीब राजधानी आइजोल पहुंचे। आइजोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मणिपुर में जारी हिंसा का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


मणिपुर हिंसा पर बोले राहुल गांधी 
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिजोरम पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यक्रम में मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने भाजपा पर मणिपुर के विचार को नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ महीने पहले मणिपुर गया था। भाजपा ने मणिपुर के विचार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। वहां के लोगों की हत्या की जा रही है, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। यहां तक की छोटे बच्चों को भी मारा जा रहा है। 
विज्ञापन


राहुल ने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार को इजराइल में जो (इजरायल-हमास संघर्ष) हो रहा है उसमें इतनी दिलचस्पी है, लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है उसकी कोई चिंता नहीं। मणिपुर अब केवल एक राज्य नहीं रहा. यह बंट चुका है। मणिपुर केवल समस्या का एक लक्षण है। ऐसी समस्याएं देश के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे रूप में देखने को मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर लगाया युवाओं के जीवन को नष्ट करने का आरोप
राहुल गांधी ने कहा ने भाजपा पर मिजोरम के युवाओं का जीवन नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'मैं आपलोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा ने यहां पांच सालों में क्या किया। आने वाले पीढ़ी के लिए यहां ड्रग्स तेजी से बढ़ रहा है। इससे करीबन 250 युवा जिंदगियां खत्म हो गई। ड्रग्स की वजह से बेरोजगारी बड़ती जा रही है। जहां भाजपा आपके संस्कृति, धर्म और परंपरा पर हमला कर रही है, तो वहीं एमएनएफ दिल्ली में इसका समर्थन कर रहा है।'
 
कांगेस के नेता ने आगे कहा, 'मिजोरम के बारे में मेरी धारणा तब बनी थी, जब मैं सिर्फ 16 वर्ष का था। साल 1986 में मैं यहां अपने पिता के साथ आया था। मिजोरम के लौग दयालु और स्नेही हैं। यहां के लोग एक-दूसरे की इज्जत करते हैं, जो कि गर्व की बात है।'

भारत जोड़ो यात्रा का बताया महत्व 
राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि भारत जोड़ो का विचार देश में परस्पर सम्मान, सहनशीलता, एक-दूसरे के विचारों से सिखना और एक दूसरे के प्रति प्रेम को बढ़ावा दिया है। यह वह विचार है, जिसे भाजपा वर्तमान में चुनौति दे रही है। भाजपा विभिन्न समुदायों, धर्मों और संस्कृतियों के बीच हिंसा और अहंकार को बढ़ावा दे रही है।



जीएसटी और नोटबंदी को बताया खराब निर्णय
कांग्रेसी नेता ने जीएसटी और नोटबंदी का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ कांग्रेस किसानों, मजदूरों और लघु एवं मध्यम उद्योग की रक्षा कर रही है, तो वहीं भाजपा इनपर लगातार हमले कर रही है। भारतीय किसानों और लघु एवं मध्यम उद्योग को कमजोर करने के लिए जीएसटी लाया गया है। नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौराम क्या हुआ था, ये सबने देखा। पीएम मोदी द्वारा लिया गया यह एक बहुत ही बेकार निर्णय था। 

उन्होंने आगे कहा कि यदि आप देश के विकास के लिए पीएम मोदी के की रणनीति को समझने की कोशिश करेंगे तो इसका एक ही जवाब होगा और वह है अदानी। सबकुछ सिर्फ एक व्यापारी को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी ने मिजोरम के चानमारी से लेकर राजभवन तक पदयात्रा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed