फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Priyanka Gandhi on Finance Minister Nirmala Sitharaman statement of 'UP type' says, insult to the people of Uttar Pradesh

'यूपी टाइप' पर छिड़ा सियासी संग्राम: वित्त मंत्री सीतारमण को कांग्रेस ने घेरा, प्रियंका बोलीं- ये प्रदेश की जनता का अपमान

Wed, 02 Feb 2022 11:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Feb 2022 11:13 AM IST
सार

निर्मला सीतारमण ने बजट के बाद हुई प्रेसवार्ता के दौरान एक जवाब में कहा कि यह बिल्कुल 'यूपी टाइप' जवाब है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी से भागने वाले सांसद के लिए इतना ही काफी है। 

विज्ञापन
Congress leader Priyanka Gandhi on Finance Minister Nirmala Sitharaman statement of 'UP type' says, insult to the people of Uttar Pradesh
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' बयान पर सियासत शुरू हो गई है। चुनावी मौसम में ऐसे बयान पर कांग्रेस ने कहा है कि वित्त मंत्री ऐसा कहकर यूपी की जतना का अपमान कर रहीं हैं। उन्होंने यूपी के लोगों को बजट में कुछ नहीं दिया है, कम से कम प्रदेश की जनता का अपमान तो न करें। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ' निर्मला सीतारमण जी आपने यूपी के लिए बजट के झोले में कुछ डाला नहीं, ठीक है...लेकिन यूपी के लोगों का इस तरह अपमान करने की क्या जरूरत थी? समझ लीजिए, यूपी के लोगों को 'यूपी टाइप' होने पर गर्व है। हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व है।'
विज्ञापन


कांग्रेस ने शुरू किया #यूपी_मेरा _अभिमान
वित्त मंत्री की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने ट्विटर पर ही #यूपी_मेरा _अभिमान की शुरुआत भी कर दी। यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया निर्मला सीतारमण ने अपने शर्मनाक बयान से न सिर्फ यूपी के बौद्धिक इतिहास और चेतना को, बल्कि समूचे प्रदेश की जनता को अपमानित किया है। यूपी की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी सरकार का बजट शून्य है। इसमें सैलरी क्लास, मिडिल क्लास, गरीब-वंचित, युवाओं, किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है। बजट बाद हुई प्रेसवार्ता में निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से देने को कहा। इस पर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बजट समझ में नहीं आया है। बजट में सभी सेक्टर्स के लिए घोषणाएं की गई हैं। 

निर्मला बोलीं 'यूपी टाइप' जवाब दिया है
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जवाब को आगे बढ़ाते हुए सीतारमण ने कहा, 'चौधरी ने टिपिकल यूपी टाइप जवाब दिया है। मुझे लगता है यूपी से भागने वाले सांसद(राहुल गांधी) के लिए इतना ही काफी है। राहुल ने जिन कैटेगरी का जिक्र किया है, उनके बारे में मैंने बजट में कुछ न कुछ कहा है।' वित्त मंत्री यहीं नहीं रुकीं, आगे कहा कि मुझे उस पार्टी पर दया आती है, जिसके पास एक ऐसा नेता है, जो केवल टिप्प्णी करना जानता है। मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन उनसे नहीं जो बिना होम वर्क किए आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed