फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Prithviraj Chavan slams Centre for letting private hospitals charge for COVID-19 vaccine

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कोरोना टीके के लिए शुल्क वसूलने पर जताई आपत्ति, केंद्र पर दागे सवाल

Tue, 02 Mar 2021 07:05 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 02 Mar 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Prithviraj Chavan slams Centre for letting private hospitals charge for COVID-19 vaccine
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने निजी अस्पतालों को कोरोना के टीके के लिए लोगों से शुल्क वसूलने की इजाजत देने के केंद्र के फैसले पर मंगलवार को सवाल उठाए। पिछले हफ्ते, सरकार ने घोषणा की थी कि कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीका लगवा सकते हैं, जबकि निजी अस्पतालों में उन्हें टीके के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


चव्हाण के दफ्तर से जारी एक बयान के मुताबिक, पहले चरण के टीकाकरण अभियान के लिए, केंद्र सरकार ने 210 रुपये प्रति खुराक की दर से टीके की 1.65 करोड़ खुराकें खरीदी थीं। उन्होंने कहा कि एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। चव्हाण ने कहा कि इस रकम में 210 रुपये प्रति खुराक की कीमत पर 1.5 अरब से ज्यादा टीके की खुराकें खरीदी जा सकती हैं और 75 करोड़ लोगों को दो बार टीका लगाया जा सकता है, जिसमें देश की तकरीबन पूरी वयस्क आबादी आ जाएगी।
विज्ञापन


बयान में चव्हाण के हवाले से कहा गया है, ‘अगर बजट में प्रावधान किए गए हैं तो (निजी अस्पतालों में) आम लोगों से शुल्क क्यों लिया जा रहा है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देश अपने नागरिकों को बीमा योजनाओं या बजट में प्रावधान करके निशुल्क टीका उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चव्हाण ने कहा, ‘मैं मांग करता हूं कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के सभी लाभार्थियों को कोविड-19 टीका निशुल्क दिया जाए।’  उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाओं और भारत के कोविड-19 टीके का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता होने के बावजूद मोदी सरकार आम आदमी पर बोझ डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed