फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Pawan Khera targeted Modi government over foreign policy know updates

Politics: 'किसी ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश नहीं कहा,यह विफल विदेश नीति का नतीजा'; कांग्रेस का केंद्र पर हमला

Fri, 30 May 2025 04:53 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 30 May 2025 04:53 PM IST
सार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर करारा वार किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद लगातार मोदी सरकार की विदेश नीति फेल होती दिख रही है। ईरान, यूएई और खाड़ी देश पाकिस्तान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इन सबमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कल रूस ने पाकिस्तान के साथ अपने बहुत पुराने स्टील मिल को फिर से शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
Congress leader Pawan Khera targeted Modi government over foreign policy know updates
पवन खेड़ा, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस पार्टी विदेश नीति को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। हाल ही में केंद्र सरकार से कई सवाल पूछने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक बार फिर मोदी सरकार की विदेश नीति पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति को विफल बताते हुए कहा कि इसका परिणाम ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद देखने को मिला। उन्होंने कहा कि किसी भी देश ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश नहीं कहा। यह आपकी विफल विदेश नीति का नतीजा है। फिर आपने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और किसी देश ने आपके पक्ष में बयान नहीं दिया। अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद कुवैत ने पाकिस्तान पर लगे वीजा प्रतिबंध हटा दिए हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए खेड़ा ने कहा कि ईरान, यूएई और खाड़ी देश पाकिस्तान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कल रूस ने पाकिस्तान के साथ अपने बहुत पुराने स्टील मिल को फिर से शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को रूस से 2.6 बिलियन डॉलर मिलेंगे। यह भी आपकी विफल विदेश नीति का नतीजा है। 
विज्ञापन


केंद्र से पूछे सवाल
इस दौरान पवन खेड़ा ने भाजपा नेता संबित पात्रा के बयानों को खारिज करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बचाव किया। साथ ही कहा कि विपक्ष को सरकार पर सवाल उठाने का अधिकार है।तेलंगाना सीएम का बचाव करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि रेवंत रेड्डी ने जो सवाल पूछे हैं, वही सवाल उनके भाजपा नेता पूछ रहे हैं। उनके वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी वही सवाल पूछे हैं। खेड़ा ने कहा कि यह करदाताओं का पैसा है जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री दुनिया भर में यात्रा करने के लिए करते हैं। इसलिए हमें यह जानने का पूरा अधिकार है कि आपकी विदेश यात्राओं का क्या नतीजा निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिन वायुसेना प्रमुख द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए खेड़ा ने कहा कि यह करदाताओं का पैसा है जिससे आपने बहादुर भारतीय सेना और सैन्य बलों को सशक्त बनाया। कल, भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हर परियोजना में देरी हो रही है। ऐसे में हर करदाता को यह जानने की जरूरत है कि आप कहां विफल रहे हैं?

इसे भी पढ़ें- GDP: वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीडीपी वद्धि दर धीमी होकर 6.5% हुई, पिछले साल 9.2% था आंकड़ा

संबित पात्रा ने किया था वार
इससे पहले दिन में, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान राफेल जेट को मार गिराने के दावों को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने हमला बोला था। उन्होंने कहा कि ये जो पाकिस्तान के बब्बर हैं, वो हिंदुस्तान के गब्बर हैं। संबित पात्रा शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी और जयराम रमेश पर पाकिस्तान से यह जवाब न मांगने का आरोप लगाया कि उसके कितने एयरबेस नष्ट किए गए या कितने आतंकवादी मारे गए। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस में दो गुट हैं- एक जो पाकिस्तान का समर्थन करता है और दूसरा जो अपनी आवाज उठाना चाहता है, लेकिन राहुल गांधी के कारण ऐसा नहीं कर पाता। 


इसे भी पढ़ें- PM Modi Kanpur Visit: कानपुर के विकास पर बात से लेकर पाकिस्तान पर हमले तक, पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

सीएम रेवंत रेड्डी ने क्या कहा था?
इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और केंद्र को अपना पूरा समर्थन दिया। उन्होंने यह साफ किया कि भारत को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ लड़ना चाहिए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को दो देशों में विभाजित करने के लिए अपना पूरा समर्थन पहले ही घोषित कर दिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर मोदी सरकार की ओर से जंग को बंद करने पर आपत्ति जताई।
उन्होंने का कि पाकिस्तान ने राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जिन्हें पीएम मोदी लेकर आए थे। जब उनसे पूछा गया कि कितने गिराए गए? कोई चर्चा नहीं हुई। दूसरे देश से युद्धक लड़ाकू विमान खरीदने वाले पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि पाकिस्तान ने कितने राफेल जेट गिराए हैं। आपने अपने करीबी लोगों को हजारों करोड़ के ठेके दिए और राफेल जेट खरीदे, लेकिन उन्हें क्यों बर्बाद कर दिया गया? रेड्डी ने कहा, 'आपको इसका जवाब देना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed