फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader P. Chidambaram praises Modi government over ganga and Highway program

चिदंबरम ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- गंगा सफाई से गर्व महसूस होता है

Sun, 03 Mar 2019 08:39 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 03 Mar 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
congress leader P. Chidambaram praises Modi government over ganga and Highway program
पी चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार की गंगा सफाई, राजमार्ग निर्माण एवं आधार को लेकर किए गए कार्यों की शनिवार को प्रशंसा की है।


loader

उन्होंने कहा कि एक दृढ़निश्चयी प्रयास से ही गंगा नदी की सफाई हो सकी है और वह इसे लेकर 'गर्व महसूस' करते हैं। प्रत्येक सरकार कुछ पहल करती है जो कि अच्छे और लाभकारी होते हैं। 

मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए चिदंबरम ने कहा कि उनके राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम को सफलता मिली है। वो प्रतिदिन हमारी सरकार (तत्कालीन यूपीए सरकार) से ज्यादा किलोमीटर सड़कें बना रहे हैं। मुझे लगता है कि अगली सरकार इससे भी अधिक बनाएगी। संप्रग सरकार के समय आधार जैसी पहल को और मजबूत बनाया गया। 
 

 



बता दें केंद्र सरकार ने गंगा सफाई के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया हुआ है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत गड्ढामुक्त सड़कों वाला देश होगा और 13 महीने में ही गंगा नदी प्रदूषण से मुक्त होगी। उन्होंने कहा है कि राजमार्गों की लंबाई बढ़ी है और बिहार में भी जितने काम 50 साल में नहीं हुए उतने काम पांच साल में हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed