फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader Motilal Vora Passed away was admitted to Escort hospital on Sunday night

गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे मोतीलाल वोरा, राहुल के लिए हमेशा उठाई आवाज

Mon, 21 Dec 2020 04:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 21 Dec 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Motilal Vora Passed away was admitted to Escort hospital on Sunday night
सोनिया गांधी और मोतीलाल वोरा - फोटो : फाइल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वोरा को रविवार रात को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मोतीलाल वोरा ने कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया और बाद में 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था। वोरा ने रविवार (20 दिसंबर) को ही अपना 93वां जन्मदिन मनाया था।

विज्ञापन


गांधी परिवार से थीं खास नजदीकियां
मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बहुत करीबी थे। साल 2018 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बढ़ती उम्र के चलते कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी वोरा से लेकर अहमद पटेल को दे दी थी। अहमद पटेल और वोरा भी काफी करीबी माने जाते थे। बीते दिनों पटेल का भी निधन हो गया था। ऐसे में यह कांग्रेस के लिए काफी दुखद दिन है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



करीब 50 साल तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे वोरा का राजनीतिक करियर 1960 के दशक में समाजवादी विचारधारा वाली एक पार्टी के साथ शुरू हुआ था। कांग्रेस के साथ वह 1970 में जुड़े थे। उन्होंने पार्टी और सरकार में कई अहम पद संभाले, राज्यसभा भी गए। कुछ विवादों में भी उनका नाम आया लेकिन गांधी परिवार से उनकी नजदीकी हमेशा बरकरार रही।



साल 2004 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस जब प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा ढूंढ रही थी, तब वोरा ने ही खुलकर राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाने की वकालत की थी। वोरा उन चंद नेताओं में थे जिनका मानना था कि राहुल गांधी को पूरी तरह से पार्टी की बागडोर दे दी जानी चाहिए। हालांकि, बाद में मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया गया था।


दो बार बने थे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
वोरा ने 1970 में मध्यप्रदेश विधानसभा से चुनाव जीता और उन्हें मध्यप्रदेश के सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 1977 और 1980 में मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए फिर से चुना गया और 1980 में अर्जुन सिंह कैबिनेट में उच्च शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रहे। 

मोतीलाल वोरा 1983 में कैबिनेट मंत्री बने और उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया। वे 13 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक और 25 जनवरी 1989 से 9 दिसंबर 1989 तक दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2000 से 2018 तक (18 साल) कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed