फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Kripashankar Singh resigns from the party in presence of Mallikarjun Kharge

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका, उर्मिला के बाद अब कृपाशंकर ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Tue, 10 Sep 2019 07:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 10 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Kripashankar Singh resigns from the party in presence of Mallikarjun Kharge
फाइल फोटो
कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर के पार्टी छोड़ने के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंपा। 
विज्ञापन

 



बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। मातोंडकर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी को अगले महीने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का सामना करना है और वह इस समय अपने नेताओं को एकजुट रखने के लिए जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातोंडकर ने अपने बयान में कहा कि मुंबई कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारी पार्टी को मजबूत नहीं बनाना चाहते हैं अथवा वे ऐसा करने में अक्षम हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं निहित स्वार्थों (वाले व्यक्तियों) को इस बात की इजाजत नहीं देती कि मुंबई कांग्रेस में किसी बड़े लक्ष्य पर काम करने के बजाय मेरा इस्तेमाल ऐसे माध्यम के रूप में किया जाए जिससे अंदरूनी गुटबाजी का सामना किया जा सके। 


मातोंडकर ने कहा कि उनके मन में पहली बार इस्तीफा देने की बात तब आई जब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को 16 मई के लिखे पत्र में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed