फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Kirti Azad to join TMC today in Delhi

दिल्ली: सोनिया-ममता की मुलाकात से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज थामेंगे टीएमसी का दामन

Tue, 23 Nov 2021 09:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Nov 2021 09:37 AM IST
सार

कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Congress leader Kirti Azad to join TMC today in Delhi
किर्ती आजाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं, लेकिन इस मुलाकात से पहले ही उन्होंने कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है। खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। संभव है कि ममता बनर्जी की ही मौजूदगी में वह टीएमसी में शामिल हों।  

विज्ञापन



26 साल बाद भाजपा से किया था किनारा 
26 साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पार्टी से किनारा कर लिया था। वह करीब तीन साल पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कीर्ति बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। वे दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed