फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Hussain Dalwai On UP CM Yogi Adityanath Mumbai Visit

Maharashtra: 'सीएम योगी को भगवा की जगह आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए', कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने दी सलाह

Thu, 05 Jan 2023 12:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Jan 2023 12:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई दौरे पर हैं।

विज्ञापन
Congress leader Hussain Dalwai On UP CM Yogi Adityanath Mumbai Visit
योगी आदित्यनाथ और हुसैन दलवई - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए उद्योगों और बॉलीवुड के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। भाजपा के कई नेता जहां सीएम योगी के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं वहीं कांग्रेस ने इसपर हमला बोला है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व्यवसायों को यहां से ले जाने के बजाय यूपी में विकसित करना चाहिए। उन्हें भगवा वस्त्रों के स्थान पर आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है।

विज्ञापन


मुंबई में सीएम योगी ने यूपी के लोगों से किया संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुंबई में यूपी मूल के लोगों से संवाद के दौरान कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियां देखकर पलायन नहीं करता, बल्कि डटकर उनका सामना करता है। सदी के सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के सामने पलायन का संकट आया तो उत्तर प्रदेश ने सबको सहारा दिया। प्रवासी हो या निवासी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हर यूपी वासी को अपनी पहचान पर गर्व है।
विज्ञापन


धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं: सीएम योगी
बता दें कि उत्तर प्रदेश को खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे। दो दिनी दौरे की शुरुआत यूपी वाले प्रवासियों के साथ संवाद से की। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं। 5 वर्ष पहले जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज वह विकास की नई कहानी कह रहा है। आजमगढ़ के लोगों को इसी मुंबई में धर्मशाला तक नहीं मिलती थी, आज उसी आजमगढ़ में एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का युवा अपनी पहचान छिपाने को विवश नहीं है, गौरव के साथ कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश वाला हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed