{"_id":"5fcadb2d8ebc3ecf55755b72","slug":"congress-leader-ghulam-nabi-azad-says-internal-security-of-the-country-may-be-threatened-by-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जैसी महामारी से देश की आंतरिक सुरक्षा को हो सकता है खतरा: आजाद ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना जैसी महामारी से देश की आंतरिक सुरक्षा को हो सकता है खतरा: आजाद
Sat, 05 Dec 2020 06:28 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कोरोना जैसी महामारियां देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है और सरकार को इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटना चाहिए। राज्यसभा में नेता विपक्ष आजाद ने शुक्रवार को कोरोना महामारी को लेकर सर्वदलीय बैठक में कहा कि भविष्य में सरकार को बाहरी खतरों और किसी आंतरिक अतिवाद के साथ ही कोरोना वायरस जैसी महामारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द ही भारत में कोरोना का टीका उपलब्ध होगा। ब्रिटेन ने घरेलू इस्तेमाल के लिए टीके को मंजूरी दी है और भारत में भी कई टीके एडवांस चरण में हैं। मुझे भरोसा है कि जनवरी तक टीके को डीसीजीआई की मंजूरी मिल जाएगी। सरकार को जिलों, समुदायों व प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा स्तर पर टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने को प्रणाली विकसित करनी होगी। टीकाकरण के किसी भी दीर्घकालीन प्रतिकूल असर का पता करने के लिए निगरानी की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
गरीबों को मुफ्त लगे टीका: देवगौड़ा
पूर्व पीएम और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने कहा कि टीके की कीमत सस्ती रखी जाए और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीका मुफ्त देने पर विचार किया जाना चाहिए। टीके का भंडारण और इसका परिवहन बड़ी चुनौती होगा। इसके लिए सरकार को उच्च स्तरीय टीम गठित करनी चाहिए। यह टीम सीधे पीएमओ को रिपोर्ट करेगी। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर मेडिकल व पैरा मेडिकल वालंटियर्स का नेटवर्क बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
केंद्र का सहयोग कर रही राज्य सरकार: बंदोपाध्याय
टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र का सहयोग कर रही है। लोग टीके को लेकर जानना चाहते हैं। ऐसे संकेत मिले हैं कि जल्द टीका आ सकता है। हमें यह कहने में झिझक नहीं है कि सरकार को टीके पर काम कर रहे संस्थानों को पूरा समर्थन देना चाहिए।