फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Gaurav Vallabh says, PM Narendra modi gave wrong information in address to nation apologize to the country

कांग्रेस का पीएम पर आरोप: अपने संबोधन में गलत जानकारी दी, इसके लिए देश से मांगें माफी

Fri, 22 Oct 2021 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 Oct 2021 03:06 PM IST
सार

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गलत जानकारियां देकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है और देश से माफी मांगने के लिए कहा है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पीएम मोदी से सवाल किया कि जब देश की 50 फीसदी आबादी को कोविड का एक भी टीका नहीं लगा और सरकार की अक्षमता के कारण लाखों लोगों की जान चली गई तो फिर किस बात का जश्न मनाया जा रहा है?

विज्ञापन
Congress leader Gaurav Vallabh says, PM Narendra modi gave wrong information in address to nation apologize to the country
गौरव वल्लभ और पीएम मोदी - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को देश के नाम अपना संबोधन दिया। राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना टीकाकरण पर भारत की उपलब्धि को लेकर चर्चा की। वहीं इस संबोधन के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गलत जानकारियां देकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है और देश से माफी मांगने के लिए कहा है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पीएम मोदी से सवाल किया कि जब देश की 50 फीसदी आबादी को कोविड का एक भी टीका नहीं लगा और सरकार की अक्षमता के कारण लाखों लोगों की जान चली गई तो फिर किस बात का जश्न मनाया जा रहा है?

विज्ञापन


देश में पहली बार टीके बनने की बात गलत: गौरव वल्लभ
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ ऐसे तथ्य रखे जो आधे-अधूरे थे और गलत भी थे। इनसे वैज्ञानिक समुदाय में भ्रम फैल सकता है। हमारे यहां कहावत है कि नीम-हकीम खतरा-ए-जान। प्रधानमंत्री  ‘एन्टायर पोलिटिकल साइंस’, ‘इवेंटोलॉजी’ और ‘वस्त्रोलॉजी’ के बारे में बात कर सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य और महामारी जैसे संवेदशील विषय पर उन्हें गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए थी। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में पहली बार टीके बने हैं। मुझे लगता है कि यह भारत के वैज्ञानिकों, औषधि उद्योग, चिकित्सकों, नर्सों, कोरोना योद्धओं का अपमान है। सच्चाई यह है कि भारत पहले से ही टीकों के उत्पादन का बहुत बड़ा केंद्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारत में 1960 के दशक में टीबी के नियंत्रण का कार्यक्रम आरंभ किया गया था। 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक साथ छह बीमारियों के लिए टीकाकरण आरंभ किया, लेकिन कहीं अपना फोटो लगाकर विज्ञापन नहीं किया। 2011 में टीकाकरण नीति बनाई गई। वल्लभ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि भारत दुनिया का पहला देश बना जहां टीकों की 100 करोड़ खुराक दी गई है। जबकि 16 सितंबर, 2021 तक चीन में 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। 

‘वीआईपी संस्कृति’ वाली टिप्पणी भी गलत: गौरव वल्लभ
उन्होंने ‘वीआईपी संस्कृति’ वाली टिप्पणी पर भी प्रधानमंत्री को घेरा और कहा कि टीकाकरण में वीआईपी संस्कृति की कैसे बात कर रहे हैं? क्या पहले पोलिया की खुराक गरीब परिवारों के बच्चों को दो बूंद और वीआईपी परिवारों के बच्चों को तीन बूंद दी जाती थी? उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। 


पीएम को मृतकों के परिवार से माफी मांगनी चाहिए: गौरव वल्लभ
गौरव ने कहा कि क्या उन लाखों परिवारों के लिए जश्न का समय है जिन्होंने सरकार की अक्षमता के कारण अपने प्रियजन को खोया है? मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को इन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। यह जश्न का समय नहीं। जो गलत जानकारी उन्होंने दी है, उसके लिए क्षमा मांगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed