{"_id":"5a8415b94f1c1bd04b8b5696","slug":"congress-leader-gaurav-gogoi-said-laughter-of-bjp-members-reminds-us-of-mahabharata","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका की हंसी पर कांग्रेस नेता का ट्वीट, भाजपा नेताओं की कौरवों से की तुलना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेणुका की हंसी पर कांग्रेस नेता का ट्वीट, भाजपा नेताओं की कौरवों से की तुलना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की राज्यसभा में हंसी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता रेणुका चौधरी पर ऐसे हंसे जैसे महाभारत में कौरव द्रौपदी पर हंसे थे।
गोगोई ने ट्वीट किया 'भाजपा सांसद रेणुका पर इस तरह हंसे जैसे महाभारत में कौरव द्रौपदी पर हंसे थे।'
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री राज्यसभा में अपने भाषण में कांग्रेस के उस दावे का उल्लेख कर रहे थे, जिसमें कांग्रेस आधार को अपना बताती है। इसके जवाब के क्रम में बुधवार को पीएम ने सदन में कहा कि सात जुलाई 1998 को वर्तमान सभापति वेंकैया नायडु ने बतौर राज्यसभा सदस्य तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से सवाल पूछा था।
नायडू के सवाल के जवाब में आडवाणी ने कहा कि बहुउद्देश्यीय राष्ट्रीय कार्ड का उपयोग पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश, जीवन बीमा, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार, जमीन के दस्तावेज, शहरी संपत्तियों आदि में किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधार का बीज यहां है...20 साल पहले।
प्रधानमंत्री के आधार का बीज 20 साल बताते ही रेणुका चौधरी की क्या मजाक है, का आभास कराती हुई सदन में हंसी गूंजी। रेणुका के हंसते ही सभापति वेंकैया नायडू ने हंगामे की परवाह किए बगैर अपना भाषण जारी रख रहे प्रधानमंत्री को रोका। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ....प्रधानमंत्री जी एक मिनट....।
सभापति ने कहा कि मैं सभी से कहना चाहता हूं...आपको क्या हुआ है रेणुका जी? यदि आपको कोई समस्या है तो डॉक्टर के पास जाइए....। सदन में हंगामे के बीच सभापति ने कहा...कृपया आप बैठ जाइए। बैठ जाइए....श्रीमती रेणुका चौधरी...बैठ जाइए। यह कोई तरीका नहीं है। रेणुका चौधरी ने इस पर कहा कि क्या वह विरोध नहीं कर सकतीं? सभापति ने कहा....हमने आपका नाम लिया है....बैठ जाइए।

The laughter of BJP members reminds us of Mahabharata when the Kauravas were laughing at Draupadi. @INCIndia @MahilaCongress https://t.co/HzxY3TaSbY
— Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) February 14, 2018विज्ञापन