फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Digvijay singh in varanasi.

मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ने ‘दिग्गी राजा’ को काशी में उतारा

Thu, 26 May 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader Digvijay singh in varanasi.
- फोटो : PTI
कांग्रेस के फायरब्रांड नेता दिग्विजय सिंह गुरुवार को काशी की गलियों में घूमेंगे। वे लोगों से मिलेंगे। दो साल में काशी में क्या कुछ बदला, कितना विकास हुआ.. यह जानने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता की मानें तो दिग्गी बाबू काशी की गलियों में क्योटो की तलाश करेंगे। मोदी को उनके ही गढ़ में घेरने के लिए कांग्रेस ने दिग्गी राजा को अब मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि दिग्विजय सिंह दोपहर 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। शहर पहुंचते ही वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर का भ्रमण करेंगे। सड़कों से होते हुए गलियों में जाएंगे। इस दौरान वे शहर के बाशिंदों से रूबरू भी होंगे। उनसे बात करेंगे। जानने की कोशिश करेंगे कि बीते दो साल में विकास के नाम पर इस शहर में क्या कुछ हुआ। सफाई कितनी हुई, जाम से निजात मिला या नहीं, रोजगार मिला या नहीं आदि। दो साल में क्या मिला। क्योटो का ख्वाब कब पूरा होगा।
विज्ञापन


बहरहाल, शहर का भ्रमण करने के बाद दिग्गी राजा मीडिया से भी मुखातिब होंगे और काशी के विकास की असली तस्वीर पेश करेंगे। मालूम हो कि गुरुवार को मोदी सरकार को सत्ता में आए दो साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा ने केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों को बताने के लिए ‘कर्तव्य पथ पर दो वर्ष’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। अस्सी घाट पर विशेष आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed