{"_id":"61afba2d608455100c1442a4","slug":"congress-leader-and-mp-shashi-tharoor-hits-back-at-trolls-after-trolled-over-the-marriage-picture-said-that-dragging-non-political-people-into-your-malice-is-not-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रोल्स को जवाब: शादी समारोह की वायरल तस्वीर पर शशि थरूर ने जताई आपत्ति, बोले- गैर-राजनीतिक लोगों को घसीटना अच्छी बात नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रोल्स को जवाब: शादी समारोह की वायरल तस्वीर पर शशि थरूर ने जताई आपत्ति, बोले- गैर-राजनीतिक लोगों को घसीटना अच्छी बात नहीं
Wed, 08 Dec 2021 01:16 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:16 AM IST
सार
जब एक ट्विटर यूजर ने थरूर से भक्त का मतलब पूछा तो उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति भक्ति का आदर होना चाहिए, लेकिन किसी राजनीतिक व्यक्ति के नाम पर भक्ति अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ।
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्विटर पर एक शादी की तस्वीर पर कमेंट कर रहे ट्रोल्स को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भक्तों की ब्रिगेड के द्वारा उन्हें ट्रोल होने की आदत हो गई है, लेकिन किसी गैर-राजनीतिक लोगों को इसमें घसीटना अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
ट्विटर पर मंगलवार को कई लोगों ने शशि थरूर की शादी की एक वायरल तस्वीर पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इस तस्वीर में शशि दूल्हा और दुल्हन के साथ खड़े थे और गले में माला पहने थे। शशि थरूर ने इस पर जवाब देते हुए लिखा कि उन्हें भक्तों के संगठित ब्रिगेड के द्वारा ट्रोल होने की आदत हो गई है, लेकिन किसी गैर-राजनीतिक लोगों को इसमें घसीटना अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
जब एक ट्विटर यूजर ने उनसे भक्त का मतलब पूछा तो उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति भक्ति का आदर होना चाहिए, लेकिन किसी राजनीतिक व्यक्ति के नाम पर भक्ति अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
थरूर इससे पहले भी ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं। हाल ही में 6 महिला सांसदों के साथ एक तस्वीर खिंचाने और सरोद के लिए प्रसिद्ध उस्ताद अमजद खान को सितार वादक बताए जाने पर भी उन्हें ट्रोल किया गया था।
I am used to being trolled by an organised brigade of Bhakts &I can take it, knowing it comes w/the territory. But dragging non-political people into your malice is not cool, & insulting a young couple on their wedding day to take cheap shots at their guest is disgraceful. 🚫🔚🙏 https://t.co/qnkIUQtMOg
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 7, 2021