{"_id":"5b9b7349867a557ebc194584","slug":"congress-leader-and-former-meghalaya-cm-donwa-dethwelson-lapang-resigns-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 बार सीएम रहे इस दिग्गज ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', बोले- वरिष्ठ नेताओं को 'भाव' नहीं दे रही पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
5 बार सीएम रहे इस दिग्गज ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', बोले- वरिष्ठ नेताओं को 'भाव' नहीं दे रही पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Former Meghalaya CM Donwa Dethwelson Lapang
मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके डोनवा देथवेल्सन लपांग ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लपांग ने पार्टी नेतृत्व पर ‘वरिष्ठ नेताओं’ को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार रात भेजे इस्तीफे में लपांग ने कहा कि वह 'अनिच्छा और भारी मन से इस्तीफा दे रहे हैं।'
विज्ञापन
मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के पूर्व प्रमुख रहे लपांग ने एआईसीसी पर वरिष्ठ एवं बुजुर्ग लोगों को दरकिनार करने की नीति पर चलने का आरोप लगाया। पत्र में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब वरिष्ठ एवं बुजुर्ग लोगों की सेवा एवं योगदान पार्टी के लिए उपयोगी नहीं रह गई हैं।'
विज्ञापन
इस्तीफे की प्रतियां मीडिया में उपलब्ध हैं। लपांग ने कहा, 'इस प्रतिबंध ने मुझे निराश कर दिया और मुझे पार्टी से अलग होने पर मजबूर कर दिया।'
बता दें कि लपांग पहली बार 1992 में मेघालय के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 2003,2007 और 2009 में मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए। एआईसीसी के मेघालय के प्रभारी महासचिव लुइजिन्हो फलेरो ने कहा कि वह पिछले तीन साल से लपांग से नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, एमपीसीसी के अध्यक्ष सेलिस्टिन लिंग्दोह ने लपांग के पार्टी छोड़ने के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'हम कोशिश करेंगे और देखेंगे अगर जल्द से जल्द मामले को निपटाया जा सके।'
इनपुट: भाषा