{"_id":"61fe734940e2d2010930397a","slug":"congress-leader-anand-sharma-slammed-telangana-cm-kcr-over-his-call-for-rewriting-of-constitution-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद शर्मा बोले: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने किया शपथ का उल्लंघन; संविधान दोबारा लिखने वाले बयान पर विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आनंद शर्मा बोले: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने किया शपथ का उल्लंघन; संविधान दोबारा लिखने वाले बयान पर विवाद
Sat, 05 Feb 2022 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 05 Feb 2022 06:39 PM IST
सार
आनंद शर्मा ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री का संविधान फिर से लिखने वाला बयान देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले तत्वों का जाल है।
विज्ञापन
आनंद शर्मा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
नए संविधान का मसौदा तैयार करने के बयान को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर (के चंद्रशेखर राव) चारों ओर से घिरते नजर आ रहे हैं। पहले इस टिप्पणी के लिए भाजपा ने उन्हें निशाने पर लिया था और अब कांग्रेस ने भी उन पर हमला बोला है।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की इस बात से पूरी तरह असहमत हूं कि संविधान को फिर से लिखना चाहिए। यह अस्वीकार्य है। यह उन लोगों का जाल है जो हमारे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और सांसद संविधान की रक्षा करने की शपथ लेते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अपनी शपथ का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन