फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader Ahmed Patel said Azaan is an essential ingredient for Namaz loudspeakers aren't

'अजान के शोर' वाले बयान पर सोनू निगम को मिला सोनिया गांधी के सलाहकार का साथ

Tue, 18 Apr 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 18 Apr 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
congress leader Ahmed Patel said Azaan is an essential ingredient for Namaz loudspeakers aren't
फाइल फोटो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सोनू निगम के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें सोनू ने कहा था कि वह मुस्लिम नहीं हैं फिर भी उन्हें सवेरे अजान की आवाज से उठना पड़ता है जिस पर उन्हें आपत्ति है। अहमद पटेल ने एक ट्वीट में लिखा है कि अजान के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "नमाज के लिए अजान जरूरी है, आज के आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले दौर में लाउडस्पीकर जरूरी नहीं है।"
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-अजान से नींद में खलल? उड़ते प्लेन में गाना गाकर नियम तोड़ चुके हैं सोनू निगम
विज्ञापन

  गौरतलब है कि गायक सोनू निगम ने कहा था कि वह मुस्लिम नहीं हैं फिर भी उन्हें सवेरे अजान की आवाज से उठना पड़ता है जिस पर उन्हें आपत्ति है। सोनू ने ट्वीट किया, 'मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे अजान की आवाज से सुबह उठना पड़ा। भारत में ये जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। सोनू ने आगे लिखा कि मोहम्मद ने जब इस्लाम बनाया तब बिजली नहीं थी तो एडिसन के आने के बाद से हमें इस शोर का सामना क्यों करना पड़ रहा है। सोनू ने मस्जिदों और गुरद्वारों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकरों को गुंडागर्दी बताया।

इन ट्वीट्स के बाद सोनू निगम को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कई लोगों ने उनके इस ट्वीट को घटिया बताया वहीं कुछ ने हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले गानों पर आपत्ति उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed