फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Adhir calls Mamata's foreign tour vacation' misusing state's funds

पश्चिम बंगाल: ममता के विदेश दौरे पर अधीर ने साधा निशाना, कहा- मौज-मस्ती के लिए किया राज्य के पैसे का दुरुपयोग

Thu, 28 Sep 2023 04:25 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 04:25 AM IST
सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में कोई उद्योग नहीं है, कोई काम नहीं है, कोई व्यवसाय नहीं है, कोई निवेश नहीं है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा पर भारी पैसा खर्च किया गया।

विज्ञापन
Congress leader Adhir calls Mamata's foreign tour vacation' misusing state's funds
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हालिया विदेश दौरा कुछ और नहीं, बल्कि राज्य में निवेश आकर्षित करने के बहाने करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग करना था। उन्होंने यह भी दावा किया कि यात्रा के दौरान बनर्जी एक होटल में रुकी थीं, जहां रहने का खर्च रोजाना तीन लाख रुपये था।

विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री बनर्जी राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए स्पेन और दुबई के 12 दिवसीय दौरे पर गईं थीं। वह 23 सितंबर को कोलकाता लौटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीर रंजन चौधरी ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, कभी कभी आपको बदलाव के लिए बाहर जाने की आवश्यकता होती है। हमने मुख्यमंत्री को एक होटल में ठहरते देखा है, जिस पर प्रति दिन तीन लाख रुपये का खर्च आता है। न केवल मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्य बल्कि कई प्रमोटर्स ने भी निवेश लाने के नाम पर स्पेन जाने के लिए हमारे राज्य के धन का दुरुपयोग किया और घूमने व मौज-मस्ती करने के बाद वापस आ गए। 
 

विज्ञापन

लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने आरोप लगाया कि बंगाल में कोई उद्योग नहीं है, कोई काम नहीं है, कोई व्यवसाय नहीं है, कोई निवेश नहीं है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा पर भारी पैसा खर्च किया गया। विदेश यात्रा के दौरान बनर्जी के बाएं घुटने में लगी चोट का मजाक उड़ाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं ताकि उन्हें फिर से झूठ बोलने का नया मौका मिले।'
 

जून में खराब मौसम के कारण सेवोक एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर से उतरते समय उनके उसी घुटने में चोट लग गई थी। बनर्जी की विदेश यात्रा के दौरान राज्य में एक अकादमी स्थापित करने के लिए पश्चिम बंगाल और स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। बाद में दुबई में मुख्यमंत्री ने बहुराष्ट्रीय समूह लुलु इंटरनेशनल ग्रुप के अधिकारियों से मुलाकात की, जिन्होंने मछली और मांस प्रसंस्करण, पोल्ट्री और डेयरी क्षेत्रों में निवेश करने में रुचि व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed