{"_id":"5743031a4f1c1b16706908da","slug":"congress-leader-abhishek-manu-singhvi-p-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का जवाब, असम छोड़ बाकी राज्य हुए भाजपा मुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का जवाब, असम छोड़ बाकी राज्य हुए भाजपा मुक्त
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 23 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
congress
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों को 'कांग्रेस मुक्त भारत' की तरह पेश किए जाने पर आपत्ति जताई है। पांच राज्यों में हुए हालिया चुनवों में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। aसोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'असम में हम हारे हैं और केरल में हमारे गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा लेकिन पुडुचेरी में, जहां भाजपा ने सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक भी सीट नहीं जीत पाई, वहां हमने बहुमत हासिल किया है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम प्रोपेगैंडा करने में इतने सक्षम नहीं हैं। कई बार ऐसा होता है कि जो प्रतीत होता है, वैसा होता नहीं है। जो लगातार बेबुनियाद प्रचार हो रहा है वो गलत है और तथ्यों के आधार पर नहीं है।" सिंघवी ने कहा, "कांग्रेस मुक्त भारत का प्रोपेगैंडा किया जा रहा है लेकिन असम छोड़ बाकी राज्य भाजपा मुक्त हुए हैं।'
विज्ञापन
हालिया चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने असम में 86 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया, जबकि तीन कार्यकाल से सरकार में रही कांग्रेस 26 सीटों पर सिमट कर रह गई। पश्चिम बंगाल में भाजपा को तीन सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने दो सीटों की बढ़ोत्तरी करते हुए 44 सीटें जीतीं।
विज्ञापन
तमिलनाडु में कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं लेकिन भाजपा का खाता तक नहीं खुला। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं जबकि भाजपा को एकमात्र सीट मिली वो भी पहली बार। पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन ने 17 सीटें जीतीं जबकि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली।