फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress is to capture Dalit Vote bank

दलित वोटबैंक में सेंध लगाने पर टिकी कांग्रेस की निगाह, मतदाताओं को रिझाने की कवायद शुरू

Sun, 25 Nov 2018 04:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Nov 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
Congress is to capture Dalit Vote bank

कांग्रेस ने एक समय अपने परंपरागत वोटबैंक रहे दलित मतदाताओं को दोबारा रिझाने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस से टूटकर बसपा व अन्य क्षेत्रीय दलों की झोली में जा चुके दलित मतदाताओं को दोबारा जोड़ने के लिए पार्टी ने संगठन में नीचे से ऊपर तक दलित भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी का अनुसूचित जाति विभाग हर दलित मतदाता के घर तक पहुंच बनाने के लिए अभियान छेड़ेगा। इसके लिए मोहल्ला, उपमोहल्ला, नगर,  कॉलोनी, फ्लैट स्कीम के साथ ही गांव और उप-गांव इकाइयों का गठन करने की तैयारी है। 

विज्ञापन

खड़ा किया जाएगा नया दलित नेतृत्व

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन डा. नितिन राउत ने बताया कि पूरे देश में दलितों से सीधे संवाद के लिए मोहल्ला स्तर से जिला और प्रदेश इकाई के बीच नियमित संपर्क बनाया जाएगा। उनका कहना है कि हमारी कोशिश होगी कि नया दलित नेतृत्व खड़ा किया जाए। 

इसके लिए कासगंज में बारात निकालने के हक को लेकर हाईकोर्ट तक लड़ने वाले संजय जाटव जैसे दलित समाज के नए युवाओं को पार्टी संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही दलित छात्रों को कांग्रेस की विचारधारा से भी अवगत कराया जाएगा।

26 से चलाएंगे संविधान से स्वाभिमान अभियान

राउत ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर पार्टी 90 दिनों का संविधान से स्वाभिमान अभियान चलाने जा रही है। इसकी शुरुआत 26 नवंबर को संविधान दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के आडिटोरियम से होगी। इस कार्यक्रम में विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed