{"_id":"5a5c9c724f1c1b7e268b481b","slug":"congress-is-not-politicising-justice-loya-death-says-spokesperson-abhishek-singhvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र बचाने के लिए जज लोया की मौत की जांच जरूरी, राजनीति की बात नहीं: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकतंत्र बचाने के लिए जज लोया की मौत की जांच जरूरी, राजनीति की बात नहीं: कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Congress spokesperson Abhishek Singhvi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने जस्टिस लोया की मौत पर राजनीति करने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि इस संवदेनशील मामले की जांच होनी चाहिए क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा 'हम जज लोया की मौत को राजनीतिक मुद्दा नहीं बना रहे हैं। अगर कोई मामला लोकतंत्र के एक हिस्से पर चोट करता है तो ऐसे मामले की जांच होनी चाहिए या नहीं यह लोया परिवार पर निर्भर नहीं करता क्योंकि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह जरूरी है।'
विज्ञापन
If a matter impinges on a vital organ of democracy like this then the demand for enquiry is a demand by responsible stakeholders and is not dependent on whether family member A wants it & family member B does not want it: Abhishek Singhvi, Congress on CBI Judge BH Loya's death pic.twitter.com/rC2RQ6wGQg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 15, 2018
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जस्टिस लोया की मौत की जांच की मांग की थी।
गौरतलब है कि जज लोया 1 दिसंबर, 2014 को नागपुर में अपने सहकर्मी की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। वहीं उनकी संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पिछले साल नवंबर में लोया की बहन ने इसे सोहराबुद्दीन केस से जोड़ते हुए उनकी मौत की परिस्थितियों पर शक जाहिर किया।
वहीं कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस पर भाजपा ने भी पलटवार कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कल सुप्रीम कोर्ट में उस पर सुनवाई होनी है उस मुद्दे को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस करने का सीधा अर्थ है कि कांग्रेस को न्यायिक व्यवस्था में विश्वास नहीं है और वो कोर्ट को दबाव में लेना चाहती है।