{"_id":"5e36dbaa8ebc3e4b5c63518e","slug":"congress-interim-president-sonia-gandhi-admit-sir-ganga-ram-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
Sun, 02 Feb 2020 07:54 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 02 Feb 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi
- फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया है कि मां सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल गांधी भी हैं। साथ ही कई बड़े कांग्रेस के नेता भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोनिया के एक करीबी ने जानकारी दी है कि उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है। अस्पताल में उनकी कुछ जांच की जाएगी। साथ ही नियमित जांच भी होगी। बता दें कि सोनिया गांधी शनिवार को पेश हुए बजट के दौरान लोकसभा में अनुपस्थित थी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी विदेश में भी इलाज करवा चुकी हैं। 2017 में सोनिया गांधी स्वास्थ्य की जांच के नाम पर बिना किसी को बताए विदेश चली गई थीं, तब बताया गया कि वो अमेरिका में रह कर अपना इलाज करवा रही है।
विज्ञापन
73 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरी रही हैं, इसलिए उनकी राजनीतिक सक्रियता में कमी आई है। वह चुनावी रैलियों में भी कम जाती ह, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया तो उन्होंने एक बार फिर पार्टी की कमान संभाली। सोनिया के नाम सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड है।
Congress interim President Sonia Gandhi admitted to Sir Ganga Ram Hospital in Delhi. More details awaited. pic.twitter.com/KxFujiYH1y
— ANI (@ANI) February 2, 2020