{"_id":"5fbfe0fb8ebc3e9bac5f0a4d","slug":"congress-has-not-forgiven-the-loan-on-the-contrary-it-is-confusing-farmers-and-bringing-them-to-delhi-said-rajkumar-chahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कर्जा तो माफ कराया नहीं, उल्टे किसानों को भ्रमित करके दिल्ली ला रही है: चाहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने कर्जा तो माफ कराया नहीं, उल्टे किसानों को भ्रमित करके दिल्ली ला रही है: चाहर
Thu, 26 Nov 2020 10:38 PM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:38 PM IST
सार
भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष का दावा बढ़ेगी किसानों की आमदनी
विज्ञापन
हरियाणा के किसानों का करनाल में जमावड़ा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब से चलकर किसान ठंड के मौसम में पानी की बौछार सहते हुए दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने उन्हें भ्रमित बताया। राजकुमार चाहर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को भ्रमित करके उन्हें प्रदर्शन के लिए उकसा रही है। किसान इसी भ्रम में प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
विज्ञापन
चाहर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों का 90 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का वादा किया था। कैप्टन अपना वादा आज तक पूरा नहीं कर पाए। कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री से किसानों का कर्जा नहीं माफ करा पाई, उल्टे उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य और तीन कृषि विधेयकों को लेकर भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी का ट्वीट देखिए
भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि तीन कृषि विधेयकों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ट्वीट देखिए। वह इसे न्यूनतम समर्थन मूल्य छीनने वाला बता रही हैं, जबकि नए कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। किसानों की आमदनी न बढ़ते देख केंद्र सरकार ने इन तीनों विधेयक को लाने का प्रयास किया है। ताकि किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी की जा सके। इसमें किसी भी पुरानी व्यवस्था या कानून को खारिज नहीं किया गया है। वह भी चलती रहेगी।
विज्ञापन
चाहर ने कहा कि नया कानून आने के बाद सरकार ने एमएसपी पर खरीद की है। हालांकि किसानों की उपज खरीद के लिए कारोबारियों, कंपनियों आदि के लिए एमएसपी को बाध्यकारी बनाए जाने की किसानों की मांग पर चाहर ने कुछ नहीं कहा। इस बारे में उन्होंने केवल इतना कहा कि विपक्ष राजनीतिक लाभ लेने के फेर में किसानों को भ्रमित कर रहा है। उसकी यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।
तीन दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री दूर करेंगे भ्रम
राजकुमार चाहर ने कहा कि तीन दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयुष गोयल देश के किसानों का भ्रम दूर करेंगे। इसके लिए पहले भी 31 किसान संगठनों के नेताओं से संवाद स्थापित होने का प्रयास हुआ था। 3 दिसंबर को सरकार फिर एक बार प्रयास करने जा रही है। चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के मुद्दे पर काफी संवेदनशील हैं। चाहर भी किसान मोर्चा के नेताओं के सहयोग से लगातार किसानों की समस्याओं को सरकार के सामने रख रहे हैं। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि इसके बाबत हाल में उन्होंने उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी चर्चा की है।