हार की समीक्षा: कांग्रेस ने पांचों राज्यों के लिए जिम्मेदारी तय की, बदलाव में भी उन्हीं की भूमिका जिन पर चुनाव में बर्बादी का आरोप
कांग्रेस ने गोवा में रजनी पाटिल, मणिपुर में जयराम रमेश, पंजाब में अजय माकन, उत्तर प्रदेश में जितेंद्र सिंह और उत्तराखंड में अविनाश पांडेय को तैनात किया है। ये नेता राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी में थे और विधायक के नाम तय करने में अहम भूमिका में थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को उन्हीं नेताओं को फिर से पांचों राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी जो संबंधित राज्यों में खराब प्रदर्शन के कारणों में उनके नाम भी आ रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने पांच राज्यों में हुई चुनावी हार के बाद की स्थिति का आंकलन करने और संगठन के ढांचे में बदलाव के लिए संस्तुति करने के लिए गोवा में रजनी पाटिल, मणिपुर में जयराम रमेश, पंजाब में अजय माकन, उत्तर प्रदेश में जितेंद्र सिंह और उत्तराखंड में अविनाश पांडेय को तैनात किया है। ये नेता राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी में थे और विधायक के नाम तय करने में अहम भूमिका में थे।
जी-23 के नेता आजाद के घर पर जुटे
- दूसरी ओर, कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार के खिलाफ अदावत पर उतरे ग्रुप-23 के नेता बुधवार रात गुलाम नबी आजाद के घर दावत के लिए जुटे। बैठक में शामिल नेताओं की गिनती करें तो 23 भी नहीं जुटे। बावजूद सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी पार्टी की मुसीबत बनी हुई है। कपिल सिब्बल के मुखर होकर दिए गए बयान और उसके बाद निशाने पर आने को लेकर भी नेताओं ने अपना पक्ष रखा। पहले ये बैठक सिब्बल के घर ही होनी थी जिसे बाद में आजाद के घर शिफ्ट किया गया।
- कुछ नेताओं को ऐसे हालात में सिब्बल के घर जाने पर ऐतराज था। बैठक में शामिल एक नेता मौजूद एक नेता ने कहा कि ये दावत सियासी नहीं है व्यक्तिगत तौर हम जुटे हैं। भोजन के लिए ही बुलाया गया है और उसी के लिए आए हैं। हम कुछ दोस्त एक साथ मिल रहे हैं।
- आजाद के घर पंहुचने वालों में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, मणिशंकर अय्यर, शशि थरूर, अखिलेश प्रसाद सिंह, पृथ्वी राज च्वहाण, कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर, संदीप दीक्षित, पीजे. कुरियन, शंकर सिंह वाघेला शामिल हुए।
- हरियाणा के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी असंतुष्ट नेताओं में शामिल हैं, जबकि सांसद बेटा दीपेंद्र हुड्डा यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल रहे।