{"_id":"653bf183234638f7a306d684","slug":"congress-former-cricketer-azharuddin-from-jubilee-hills-in-hyderabad-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: कांग्रेस ने जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स से मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: कांग्रेस ने जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स से मिला टिकट
Fri, 27 Oct 2023 11:03 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:03 PM IST
सार
कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन को हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अजहरुद्दीन ने खुशी का इजहार करते हुए कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया।
विज्ञापन
congress demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में जो बड़े नाम शामिल हैं उनमें पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन भी शामिल हैं। पूर्व सांसद मधु गौड़ याक्षी को लाल बहादुर नगर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया। वहीं भाजपा से कांग्रेस में गए को. राजगोपाल रेड्डी को मुनुगोडे से उतारा गया। साथ ही मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के खिलाफ भी कांग्रेस ने अपना चेहरा मैदान में उतार दिया है, सिद्दीपेट सीट से पूजाला हरीकृष्णा को टिकट दिया गया।
लिस्ट में किसका-किसका नाम
कांग्रेस ने जिन 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है उनमें पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के अलावा दिवंगत लोक गायक गदर की बेटी जीवी वेन्नेला और पूर्व सांसद मधु याशकी गौड़, पोन्नम प्रभाकर और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापस आए राज गोपाल रेड्डी को भी मिला टिकट
इस लिस्ट में कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी का भी नाम शामिल है। उन्होंने बुधवार को भाजपा छोड़ दी थी जिसके बाद वे आज दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें मुनुगोडे से मैदान में उतारा गया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना की कुल 119 सीट में से 100 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
जुबली हिल्स सीट से अजहरुद्दीन को टिकट
कांग्रेस ने हैदराबाद शहर के जुबली हिल्स सीट से मोहम्मद अजहरुद्दीन को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। अजहर फिलहाल तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। आईए अजहरुद्दीन के क्रिकेट से राजनीति तक के सफर पर एक नजर डालते हैं।
टिकट मिलने पर अजहरुद्दीन ने जताई खुशी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट से टिकट मिलने पर खुशी का इजहार करने के साथ कांग्रेस का आभार जताया। कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा के बाद एक बयान में उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं और आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जुबली हिल्स सीट से उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का आभारी हूं। अजहरुद्दीन कि हम ईश्वर के आशीर्वाद से चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे।
दो बार चुनाव लड़ चुके हैं अजहरुद्दीन
19 फरवरी 2009 में भारतीय कांग्रेस पार्टी से जुड़ने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन इससे पहले दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने 2009 में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। अजहर ने भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार को हराया था। अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनकी सीट बदल दी और उन्हें राजस्थान की टोंक-सवाई लोकसभा सीट से टिकट दिया गया। हालांकि, इस बार अजहर को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 में अजहर को उनकी मनपसंद सीट से टिकट नहीं मिला और वह चुनाव नहीं लड़े।
क्रिकेट में कैसा रहा अजहर का करियर?
मोहम्मद अजहरुद्दीन देश के सबसे सफल क्रिकेट खिलाड़ी और कप्तानों में से एक हैं, लेकिन फिक्सिंग के आरोपों के चलते उनका करियर खत्म हो गया। उनके क्रिकेट खेलने पर बैन लगने से पहले उन्होंने 99 टेस्ट में देश के लिए 45 के औसत से 6215 रन बनाए। इसमें 21 अर्धशतक और 22 शतक शामिल थे। टेस्ट क्रिकेट में भी उनका स्ट्राइक रेट 63 का था, जबकि वह 1984 से 2000 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले। उस समय तक टी20 क्रिकेट की शुरुआत भी नहीं हुई थी। 334 वनडे में अजहरुद्दीन ने लगभग 37 के औसत और 74 के स्ट्राइक रेट से 9378 रन बनाए। इसमें सात शतक और 58 अर्धशतक शामिल थे।
तेलंगाना के आगामी विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 119 सीटों में से 100 पर उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। राज्य की सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा। वहीं मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची- pic.twitter.com/Y41MFHCeM2
— Congress (@INCIndia) October 27, 2023विज्ञापन