फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakurs scathing attack on Congress and AAP, know all about

Gujarat Election: कांग्रेस ने पटेल को भुलाया, सावरकर का अपमान किया, अनुराग ठाकुर का आप पर भी तीखा हमला

Sat, 19 Nov 2022 09:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 19 Nov 2022 09:46 AM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में मैं इतना ही कह सकता हूं कि उन्हें ऐतिहासिक ज्ञान बहुत कम है।

विज्ञापन
Anurag Thakurs scathing attack on Congress and AAP, know all about
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस व आप पर तीखा हमला - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस व आप पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस राज में हिंदू आतंकवाद की बात कही गई। 70 सालों में सरदार पटेल को भुलाने की कोशिश की गई। बीआर आंबेडकर, वीर सावरकर का अपमान किया गया। ऐसी पार्टी को गुजरात की जनता स्वीकार नहीं करेगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है। गुजरात में जोर आजमा रही आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह झूठ की राजनीति करती है। पहले आरोप लगाती है बाद में अपने शब्द वापस लेते हुए माफी मांगती है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों में दो माह में ही इस्तीफा देना पड़ा। राज्य में तीन माह में 70 हत्याएं हो चुकी हैं। पता नहीं, पंजाब में सरकार है भी या नहीं। 
विज्ञापन


वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में मैं इतना ही कह सकता हूं कि उन्हें ऐतिहासिक ज्ञान बहुत कम है। हो सकता है कि किसी ने उसके लिए इतिहास पढ़ा हो और उसने खुद नहीं पढ़ा हो। उन्होंने सावरकर का अपमान कर घोर पाप किया। मुझे लगता है कि उन्हें इसके लिए राजनीतिक रूप से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


केजरीवाल ईमानदारी के प्रमाण पत्र बांट रहे पर मंत्री सत्येंद्र जैन पांच माह से जेल में
आप को आड़े हाथों लेते हुए ठाकुर ने कहा, 'दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ईमानदारी के प्रमाण पत्र बांट रहे हैं, लेकिन मंत्री सत्येंद्र जैन पांच माह से जेल में हैं। उनके शिक्षा मंत्री  शराब घोटाले में मुख्य आरोपी है। क्या गुजरात की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार करेगी? कभी नहीं।'

हिमाचल चुनाव में प्रचार करने क्यों नहीं आए राहुल? 
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में कांग्रेस व आप की हालत यह है कि उनके प्रत्याशी जमानत खो रहे हैं। जनता उन्हें ठुकरा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि हिमाचल में राहुल गांधी का प्रचार करने नहीं आना, कांग्रेस की रणनीति है या इसके पीछे कोई राजनीति है?


 

बता दें, गुजरात चुनाव 2022 को लेकर सियासी घमासान जारी है। राज्य में पिछले 27 साल से काबिज भाजपा सातवीं बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक हुए हैं, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस और दिल्ली व पंजाब में सरकार से उत्साहित आप भी मैदान में है। राज्य में 1 व 5 दिसंबर को मतदान होने वाला है। 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ गुजरात के भी नतीजे आएंगे। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed