फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Congress Crisis live Updates Congress Will Choose Legislature Party Leader Today News in Hindi

Goa Congress Crisis: आज विधायक दल का नया नेता चुनेगी कांग्रेस, सोनिया ने मुकुल वासनिक को भेजा, पांच विधायक 'लापता'

Mon, 11 Jul 2022 07:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 07:03 AM IST
सार

महाराष्ट्र में झटका खाने के बाद कांग्रेस अब गोवा में संकट में घिर गई है। माइकल लोबो सहित कई विधायक अचानक लापता हो गए हैं। इनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Goa Congress Crisis live Updates Congress Will Choose Legislature Party Leader Today News in Hindi
Amit Patkar, Dinesh Gundu Rao - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका लगा है। माइकल लोबो सहित उसके पांच विधायक लापता हैं। कयास हैं कि ये विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने माइकल लोबो को गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) के पद से हटा दिया। पार्टी ने उन पर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि लोबो और कामत के अलावा पार्टी के तीन अन्य विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को गोवा जाने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। जानिए अपडेट- 

विज्ञापन


नए नेता विपक्ष की नियुक्ति आज होगी 
जीपीसीसी अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि हमने सीएलपी की तत्काल बैठक बुलाई थी। इसमें कांग्रेस के पांच विधायक मौजूद थे जहां सीएलपी नेता को बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया है। नए सीएलपी नेता की नियुक्ति आज सुबह तक कर दी जाएगी और इसे स्पीकर को बता दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सत्ता का लुत्फ उठाने वाले लोग आज लालची हो गए 
कांग्रेस गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से सत्ता का लुत्फ उठाने वाले लोग आज लालची हो गए हैं। मैं माइकल लोबो और दिगंबर कामत से बहुत निराश हूं। राजनीति में आपको सिद्धांतों के लिए लड़ना होता है न कि सत्ता के लिए। सत्ता आती है और जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने कहा कि पार्टी के पांच विधायक लोबो, कामत, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला लोबो से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पांच अन्य विधायक एल्टन डी कोस्टा, संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, कार्लोस अल्वारेस फरेरा, रुडोल्फ फर्नांडीस हमारे साथ मौजूद हैं। छठे विधायक एलेक्सो सिकेरा पार्टी नेताओं के संपर्क में है और कांग्रेस के साथ हैं।

गुंडू राव बोले, भाजपा के साथ मिलकर हमारे कुछ नेताओं ने साजिश रची 
दिनेश गुंडू राव ने बताया कि हमारे कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर यह साजिश रची थी कि गोवा में कांग्रेस पार्टी को कमजोर किया जाए और दलबदल का प्रयास किया जाए। इस साजिश का नेतृत्व हमारे ही दो नेताओं एलओपी माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने किया था। ये दोनों लोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे। दिगंबर कामत पर कई मामले दर्ज हैं, इसलिए उन्होंने खुद को बचाने के लिए ऐसा किया और माइकल लोबो ने सत्ता और स्थिति के लिए यह कदम उठाया। हम जल्द ही नए नेता का चुनाव करेंगे। इस प्रकार के दलबदल के खिलाफ कानून और पार्टी विरोधी काम के लिए जो भी उचित होगा कार्रवाई की जाएगी। देखते हैं कितने लोग रुकेंगे या चले जाएंगे।

दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निराश या कमजोर नहीं होगी। हम इस मुद्दे को और आक्रामक तरीके से उठाएंगे। सत्ता और निजी फायदे के लिए दो लोगों द्वारा किए जा रहे इस विश्वासघात को हम लोगों तक पहुंचाएंगे।


दिग्विजय बोले, यह लोकतंत्र नहीं भाजपा का धनतंत्र है  
गोवा में कांग्रेस के कुछ विधायकों के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि भगवा पार्टी की धन शक्ति है। वह आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल की पूजा करने के बाद पुणे में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कांग्रेस के 11 विधायकों में से कुछ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बात की जांच करने की जरूरत है कि इनमें से कितने विधायक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग द्वारा मामलों का सामना कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यदि आप इसके बारे में जानते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि यह भाजपा का धनतंत्र है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed