{"_id":"5c441348bdec227394029cc2","slug":"congress-expels-former-union-minister-srikant-jena-and-mla-krushna-sagaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा कांग्रेस में संग्राम जारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को पार्टी ने बाहर निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा कांग्रेस में संग्राम जारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को पार्टी ने बाहर निकाला
Sun, 20 Jan 2019 11:53 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Srikant jena
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के 25 जनवरी के ओडिशा दौरे से पहले कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना और पूर्व विधायक कृष्णा चंद सागरिया को पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अनुशासन कमेटी के वरिष्ठ नेता अनंत सेठी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की सिफारिश पर दोनों को पार्टी से हटाया गया है। दोनों नेताओं पर कथित तौर पर पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
पिछले साल मैनिफेस्टो कमेटी से इस्तीफा से पहले जेना ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमिटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक की जमकर आलोचना की थी। बता दें कि यूपीए सरकार में जेना जहां केंद्रीय मंत्री थे वहीं सागरिया कोरापुट सीट से विधायक थे। ओडिशा में कुंडुली रेप पीड़िता के साथ न्याय न होने से खफा सागरिया ने पिछले वर्ष नवंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने साधा था पीसीसी प्रमुख पर निशाना
पिछले महीने किसानों की कर्जमाफी के धरने के फौरन जेना ने कहा था कि नवीन पटनायक की कालिया स्कीम राज्य के लिए बोझ साबित होगी। राज्य सरकार अबतक खनन माफिया से 50 हजार करोड़ नहीं वसूल पाई है। उनका निशाना पीसीसी प्रमुख निरंजन पटनायक की ओर था जिनके परिवार के सदस्य का ओड़िशा के खनन घोटाले में नाम सामने आया था।
विज्ञापन
इसके आलावा सागरिया ने कहा था कि कांग्रेस निरंजन पटनायक की संपत्ति नहीं है। वह पार्टी गतिविधियों के खिलाफ जाकर मीडिया में यह बयान दे रहे हैं कि कौन चुनाव में टिकट पाएगा और कौन नहीं।
कांग्रेस इन दिनों ओडिशा में संकट से जूझ रही है। कार्यकारी अध्यक्ष एन किशोर दास और आदिवासी नेता जोगेश सिंह ने पार्टी छोड़ बीजू जनता दल (बीजद) की सदस्यता ले ली। कहा जा रहा है कि 6 और विधायक बीजद का दामन थाम सकते हैं।