{"_id":"5b93a134867a557ec31fa609","slug":"congress-election-committee-releases-list-of-candidates-30-seats-for-single-and-60-for-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सिंगल-पैनल फार्मूला, तय की 90 सीटों की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सिंगल-पैनल फार्मूला, तय की 90 सीटों की दावेदारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Updated Sat, 08 Sep 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर के राजीव भवन में हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में लगभग चार घंटे के विचार-विमर्श के बाद 90 सीटों पर दावेदारी तय की गयी। समिति की बैठक में हुए फैसले के अनुसार 30 सीटों पर सिंगल नाम दिए गए हैं और बाकि बची हुई 60 सीटों के पैनल अलग बनाये गए हैं।
जिनमे से 25 सीटों में दो दावेदारों के नाम दिए गए हैं और बची हुई सीटों में 3 से 4 लोगों का पैनल भी है। सूत्रों के मुताबिक, 30 सीटों पर तय किये गए सिंगल नामों की सूचि में वे लोग हैं जिनको सर्वसम्मति मिली है।
बाकि बची हुई 60 सीटें ऐसी हैं जिनके दावेदार ज्यादा हैं साथ ही उन सीटों में विवाद की स्तिथि भी बानी हुई है। समिति की बैठक में हर सीट के दावेदारों के नाम पढ़ कर सुनाये गए। सूत्रों के मुताबिक, अभी नामों की सूचि दिल्ली जाने से पहले एक बार फिर चार प्रमुख नेताओं के फैसले से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
इन चार प्रमुख नेताओं की स्क्रीनिंग समिति में समिति के अध्यक्ष भुवनेशवर कलिता, पीसीसी चीफ भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिआ, और टीएस सिंघ्देव सम्मिलित हैं। बैठक में इनके अतिरिक्त वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, अभियान समिति प्रमुख डा. चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, रामदयाल उइके और फूलोदेवी नेताम आदि शामिल रहे।
चुनाव समिति की बैठक के बाद दावेदारों के नामों की सूचि स्क्रीनिंग समिति को भेज दी गयी है। इसके बाद स्क्रीनिंग समिति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसके आधार पर दावेदारों के नाम दिल्ली भेजे जायंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है की सितम्बर के तीसरे सप्ताह में कांग्रेस की पहली सूचि जारी कर दी जाएगी साथ ही दूसरी सूचि अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी करने की सम्भावना है।
सीटों पर चल रहे विवाद को लेकर बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ नेता ने ये कहा की वो सदस्य नामो की सिफारिश कर रहे हैं उन्हें जीत की ज़िम्मेदारी भी लेनी होगी। इसके बाद नेताओं ने किसी भी नाम की सिफारिश नहीं की।
भाषा: इनपुट