फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Donald Trump makes fun of PM Modi but BJP keeps quiet 

मोदी का मजाक उड़ाते हैं ट्रंप और भाजपा चुप रहती है, जवाब दो : कांग्रेस  

Sat, 12 Jan 2019 09:31 PM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Congress Donald Trump makes fun of PM Modi but BJP keeps quiet 
manish tiwari
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाते हैं तो भाजपा और उनकी सरकार चुप रहती है। पीएम के अपमान पर एक शब्द तक नहीं बोलती। सत्तर साल के दौरान किसी भी विदेशी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ने इस तरह से किसी भारतीय प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया। 
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, मोदी सरकार तो हर मोर्चे पर फेल रही है। रूस हमारा घनिष्ठ मित्र होता था, वही आज पाकिस्तान को हथियार बेच रहा है। एनडीए के 55 माह के कार्यकाल में यह पता नहीं चल पाया कि मोदी सरकार की पाकिस्तान के प्रति नीति क्या है। इन बातों पर मोदी जी चुप रहते हैं।
विज्ञापन


2019 का चुनाव 'तानाशाही बनाम लोकतंत्र', 'भाषण बनाम प्रशासन' और 'जुमला बनाम काम' के आधार पर होगा। मनीष तिवारी ने कहा, मोदी सरकार अपने झूठे कामकाज का इस तरह से गुणगान कर रही है कि जैसे भारत का इतिहास 26 मई 2014 से शुरू होता है। कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी के भाषण को लेकर उनसे कुछ सवाल पूछना चाहती है, जैसे: 
विज्ञापन
विज्ञापन


-उन्होंने अपने भाषण में यह नहीं बताया कि उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि नोटबंदी है। क्या 70 साल में कभी ऐसा हुआ है कि एक साथ 124 करोड़ लोगों को प्रताड़ित किया गया हो। पीएम ने 80 मिनट के भाषण में एक बार भी इसका जिक्र नहीं किया।

-मोदी सरकार ने जनता के ऊपर गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी लगाकर उसका उत्सव मनाया था। प्रधानमंत्री आज अपने भाषण में इसका जिक्र करना भी भूल गए।

-उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इस हिसाब से 55 माह में दस करोड़ नौकरी बनती हैं। हमें यह खबर मिली है कि पिछले समय में एक करोड़ लोगों की नौकरी चली गई है। पीएम इस पर कुछ नहीं बोले कि अभी तक कितने युवाओं को नौकरी मिली हैं? 

-किसान लगातार आंदोलन कर रहा है। 55 माह से वह सड़क पर है। उसे फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है, मोदी इस पर कुछ नहीं बोले। 

-55 माह के कार्यकाल में आरबीआई के दो-दो गवर्नर त्यागपत्र दे देते हैं। मोदी इस पर कुछ नहीं बोले।

आलोक वर्मा पर मोदी जी कुछ नहीं बोले

जस्टिस एके पटनायक का बयान आने के बाद कि आलोक वर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप प्रमाणिक नहीं था तो फिर आनन-फानन में उन्हें क्यों हटा दिया गया। सरकार इतना क्यों डर गई कि उन्हें 31 जनवरी तक अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं करने दिया। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। इस खेल में राज्यपालों को भी नहीं छोड़ रही, मोदी ने इस पर कुछ नहीं कहा।

रक्षामंत्री कहती हैं कि 55 माह में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है

भाजपा की राष्ट्रीय परिष्द की बैठक में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण कहती हैं कि देश में 55 माह के दौरान कोई भी आतंकी हमला नहीं हुआ है। यह बड़ा हैरान करने वाला बयान है। हम मोदी से पूछना चाहते हैं कि अगर कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है तो फिर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों करनी पड़ी। ऊरी हमला क्या आतंकी हमला नहीं था। गुरदासपुर और पठानकोट हमला क्या आतंकी हमला नहीं था। कश्मीर में रोजाना आतंकी हमले हो रहे हैं, क्या ये सब आतंकी हमले नहीं हैं।

एक ही रात में राफेल 526 करोड़ से 1600 करोड़ पर पहुंच गया मोदी चुप हैं 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, राफेल मामले में तो मोदी जी कुछ नहीं बोले। उन्होंने यह नहीं बताया कि 10 अप्रैल 2015 को राफेल का दाम 526 करोड़ रुपए था और 11 अप्रैल 2015 को 16 सौ करोड़ रुपये हो गया। पीएम यह सब नहीं बता रहे हैं। उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस बारे में बोलना चाहिए था। मनीष तिवारी ने कहा, टूजी मामला अदालत में टिक नहीं पाया। वह यूपीए सरकार के खिलाफ एक षडयंत्र था। 

टूजी मामले की सुनवाई करने वाले जज ने बाद में कहा था कि मैं दो साल तक बैठा इंतजार करता है कि कोई प्रमाण लेकर आए, मगर कोई नहीं आया। बोफोर्स को भी कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया। सरकार की हालत ऐसी थी कि वह उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती तक नहीं दे सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed