फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress DK Shivakumar Says, ED sent a notice inquiring about my daughter school fees and exam results

Karnataka: 'ईडी मेरी बेटी की स्कूल फीस और रिजल्ट के बारे में करेगी पूछताछ', डीके शिवकुमार का आरोप

Wed, 08 Feb 2023 04:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Feb 2023 04:31 PM IST
सार

कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 22 फरवरी को ईडी के नोटिस पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सवाल उठाया है। 

विज्ञापन
Congress DK Shivakumar Says, ED sent a notice inquiring about my daughter school fees and exam results
डीके शिवकुमार(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के नोटिस पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने मेरी बेटी की स्कूल फीस और परीक्षा परिणामों के बारे में पूछताछ के लिए एक नोटिस भेजा है। मैंने ईडी द्वारा पहले भेजे गए नोटिस का जवाब दिया है। अब फिर से, मुझे समन किया गया है, वे केवल विपक्ष को नोटिस भेजते हैं। 

विज्ञापन


22 फरवरी को ईडी ने किया है तलब
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने बुधवार को सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी ने उन्हें 22 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। इतना ही नहीं मेरी बेटी को सीबीआई ने नोटिस दिया है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई का हवाला देते हुए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये एजेंसियां सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों पर लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि मैंने ईडी को पहले ही जवाब दे दिया है और अब वे फिर से मुझे 22 फरवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कह रहे हैं। मई में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के तहत वर्तमान में 'प्रजा ध्वनि यात्रा' कर रहे डीके  शिवकुमार ने सवाल करते हुए कहा कि ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए? क्या मुझे आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'ईडी और सीबीआई जांच केवल विपक्षी दलों के खिलाफ है, सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ नहीं, भले ही उन्होंने हजारों करोड़ रुपये जमा किए हों, कोई भी ईडी उनसे पूछताछ नहीं करता है।'

पहली बार 2019 में ईडी के निशाने पर आए थे डीके शिवकुमार
गौरतलब है कि शिवकुमार इससे पहले नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए थे। पहली बार ने ईडी के निशाने पर तब आए थे जब उन्हें 3 सितंबर, 2019 को एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई से सामने आए एक मामले में कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट ने उसी साल अक्टूबर में उन्हें जमानत दे दी थी। इसके अलावा, एजेंसी ने पिछले साल मई में इस मामले में उनके और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

आयकर विभाग ने भी दर्ज किया है आरोप
आय से अधिक संपत्ति के कथित कब्जे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में ईडी ने सितंबर में उनसे पूछताछ की थी। I-T विभाग ने शिवकुमार और उनके कथित सहयोगियों पर तीन अन्य आरोपियों की मदद से हवाला चैनलों के माध्यम से नियमित रूप से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी का परिवहन करने का आरोप लगाया है।


सीबीआई अधिकारियों ने इससे पहले आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिवकुमार द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों में तलाशी ली थी, जिसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार नेशनल एजुकेशन फाउंडेशन (एनईएफ) के अध्यक्ष हैं और उनकी बेटी डीकेएस ऐश्वर्या ट्रस्टी सचिव हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed