फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress demands President's rule in Goa

कांग्रेस ने की गोवा में राष्ट्रपति शासन की मांग

Mon, 03 Sep 2018 08:37 PM IST
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Updated Mon, 03 Sep 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
Congress demands President's rule in Goa
मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की अनुपस्थिति में विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को गोवा में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। परिकर फिलहाल अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रवक्ता रमाकांत खलाप ने कहा कि राज्य एक संवैधानिक संकट से गुजर रहा है। इसीलिए उन्होंने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलने की अनुमति मांगी है ताकि वे राष्ट्रपति शासन लागू करने की पार्टी की मांग को उनके सामने रख सकें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से परिकर लगातार राज्य से अनुपस्थित हैं और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी भी किसी को नहीं सौंपी है। वहीं गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाइकर और शहरी विकास मंत्री फ्रांसिस डिसूजा भी बीमारी से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और दोनों मंत्रियों की वापसी की कोई समयसीमा नहीं है। सिन्हा को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि राज्य संवैधानिक संकट से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed