फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress demanded resignation of Karnataka CM BS Yediyurappa over corruption allegations

कर्नाटक: भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से इस्तीफा

Sun, 11 Oct 2020 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 11 Oct 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Congress demanded resignation of Karnataka CM BS Yediyurappa over corruption allegations
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर रविवार को एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से इस्तीफा देने की मांग की। राज्य में भाजपा की सरकार पर हमला बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राज्य सरकार अपने 'रंगे-पुते' नेताओं के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त है। 

विज्ञापन


सिंघवी विपक्षी नेता सिद्दारमैया द्वारा येदियुरप्पा के बेटे बीआई विजयेंद्र पर लगाए गए आरोप को लेकर बोल रहे थे। विजयेंद्र पर आरोप है कि उन्होंने बंगलूरू विकास प्राधिकरण के ठेकेदार से रिश्वतत ली थी। कांग्रेस ने एक बार फिर येदियुरप्पा, उनके बेटे, दामाद और पौत्र पर 662 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन



कांग्रेस नेता ने कहा कि येदियुरप्पा के बेटे और पौत्र जिस कथित ऑडियो और व्हाट्सएप की बातचीत में शामिल हैं, उससे साफ पता चलता है कि वह भ्रष्टाचार मे संलिप्त रहे हैं। सिंघवी ने सवाल उठाया कि क्यों इस मामले में अभी तक कोई आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में भाजपा के मौन पर सवाल किया कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पास कोई विशेष शक्ति है? सिघवी ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि अगर भाजपा और मुख्यमंत्री के अंदर जरा भी शर्म बाकी है तो या तो येदियुरप्पा को इस्तीफा दे देना चाहिए या उन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए। 


इसके साथ ही अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 'येदियुरप्पा के मामले में चौकीदार क्यों सो रहा है? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप (नरेंद्र मोदी) दूसरों के लिए चौकीदार बने हैं लेकिन अपने ही घर में भ्रष्टाचार को अनुमति दे रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed