फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Declares October 8 as Black Day, Announces Nationwide Protests Over INDIA Bloc MPs Detention

कल देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन: इंडिया ब्लॉक के सांसदों से बदसलूकी से भड़की, कहा- आज लोकतंत्र का काला दिन

Wed, 07 Oct 2026 09:07 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 07 Oct 2026 09:07 PM IST
सार

कांग्रेस ने बुधवार को विपक्षी सांसदों को रोके जाने और नेताओं की हिरासत के विरोध में 8 अक्टूबर को 'काला दिवस' मनाने का एलान किया है। पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित तौर पर बलपूर्वक व्यवहार और लाठीचार्ज का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Congress Declares October 8 as Black Day, Announces Nationwide Protests Over INDIA Bloc MPs Detention
कल देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कांग्रेस ने आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' घोषित किया है। पार्टी ने कहा है कि इस दिन राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आया है।

विज्ञापन


पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में प्रदेश कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को कल यानी आठ अक्तूबर को प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से व्यापक प्रदर्शन की अपील की
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी संदेश में 8 अक्तूबर को राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है। पार्टी ने इसे बेहद जरूरी बताते हुए सभी संबंधित इकाइयों से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों को रोका गया
बुधवार को इंडिया ब्लॉक के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। विपक्षी सांसद ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसद निर्वाचन आयोग से मिलकर अपनी शिकायतें रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया है।

सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी
पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रियंका गांधी सड़क पर लेट गईं और वहां से हटने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खरोंचा और प्रदर्शनकारियों को जमीन पर गिराया। बाद में पुलिसकर्मी उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाकर ले गए।  प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद केवल निर्वाचन आयोग से मिलने और अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसदों के साथ बलपूर्वक व्यवहार किया गया।

ज्ञानेश कुमार को हटाने तक संघर्ष का एलान
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कही है। पार्टी ने कहा कि वह तब तक अपना संघर्ष जारी रखेगी, जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया नहीं जाता और चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता बहाल नहीं होती। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को संविधान पर हमला बताया है।

प्रियंका बोलीं- सरकार को हटाने के अलावा रास्ता नहीं
हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब सरकार को हटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जनता की आवाज का महत्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान के सिद्धांतों के मुताबिक काम नहीं कर रही है और विपक्ष के प्रदर्शनों को रोका जा रहा है। 


'300 से ज्यादा सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं'
प्रियंका गांधी ने दावा किया कि 300 से ज्यादा सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलने की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, विपक्षी सांसद कथित 'वोट चोरी' से जुड़े मुद्दे निर्वाचन आयोग के सामने रखना चाहते हैं और चुनाव आयुक्तों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद शांतिपूर्वक तरीके से आयोग तक जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रास्ते में रोक दिया गया। विपक्ष ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध तेज किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed