फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress criticises Kerala CM for attending official event during Manmohan Singh's funeral

Manmohan Singh Funeral: राजकीय शोक के बीच सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए केरल के सीएम, कांग्रेस ने आलोचना की

Sat, 28 Dec 2024 07:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

Manmohan Singh Funeral: देश की राजधानी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वहीं इस दौरान केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तरफ से एक आधिकारिक उद्घाटन समारोह में शिरकत की गई। जिसकी कांग्रेस पार्टी ने जमकर आलोचना की है।

विज्ञापन
Congress criticises Kerala CM for attending official event during Manmohan Singh's funeral
राजकीय शोक के बीच सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए केरल के सीएम - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की आलोचना की है, क्योंकि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर के बीच राज्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आधिकारिक उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। कोच्चि में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री के इस कदम को 'अपमानजनक' और 'अनुचित' बताया।
विज्ञापन


नेता विपक्ष ने सीएम के व्यवहार पर जताया दुख
विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि दस साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार नई दिल्ली में हो रहा है, जबकि मुख्यमंत्री जैसे किसी व्यक्ति का कोच्चि हवाई अड्डे पर आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होना और उसका उद्घाटन करना अपमानजनक और अनुचित है। उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री को ऐसे कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था और हवाई अड्डे के प्रबंधन से अनुरोध किया गया था कि वह समारोह को स्थगित कर दें और एक दिन पहले मुख्यमंत्री को इस बारे में सूचित करें। वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार पर अपना 'दुख और विरोध' व्यक्त किया है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में शामिल हुए केरल के सीएम
इससे पहले दिन में केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) की तरफ से विकसित और आईएचसीएल ताज समूह की तरफ से संचालित पांच सितारा होटल ताज कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
आज नई दिल्ली में, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भारत और विदेश के शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed