फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress condemns attack on Bharat Jodo Nyay Yatra in Assam, accuses BJP of trampling people's rights

Assam: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हुए हमले पर कांग्रेस आक्रामक, बोले- डराने और धमकाने से हम नहीं रुकने वाले

Sat, 20 Jan 2024 03:15 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 03:15 PM IST
सार

शनिवार को असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हुए हमले की कांग्रेस ने निंदा की है।  असम में भाजपा ने अधिकार और न्याय की गारंटी को ध्वस्त करने की कोशिश की है।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता डराने और धमकाने से नहीं डरने वाले हैं। 

विज्ञापन
Congress condemns attack on Bharat Jodo Nyay Yatra in Assam, accuses BJP of trampling people's rights
भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : एक्स/राहुल गांधी

विस्तार

शनिवार को असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हुए हमले की कांग्रेस ने निंदा की है। उन्होंने इस हमले का दोष सत्तारूढ़ दल भाजपा पर मंढ़ दिया। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के गुंडों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले किया। असम में भाजपा ने अधिकार और न्याय की गारंटी को ध्वस्त करने की कोशिश की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता डराने और धमकाने से नहीं डरने वाले हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने लोकतंत्र का अपहरण कर दिया- खरगे
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भाजपा जोड़ो न्याय यात्रा वाहनों पर हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर, पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने देश में न्याय और हर अधिकार को ध्वस्त और कुचल दिया है। वह विरोधी आवाज को दबाना चाहती है। भाजपा के सत्ता में आते ही लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस असम में भाजपा सरकार के इन डराने और धमकाने की रणनीतियों से डरने वाली नहीं है।
विज्ञापन


सीएम के गुंडों ने किया यात्रा के वाहनों पर हमला- वेणुगोपाल
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कथित हमले का एक वीडियो साझा किया करते हुए कहा कि 'सबसे भ्रष्ट' सीएम हिमंत बिस्व सरमा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से कितने डरे हुए हैं? देखिए उनके गुंडे हमारे कांग्रेस के पोस्टर और वाहनों को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में राज्य के लोग बड़ी संक्या में भाग ले रहे है, जिससे वहां के सीएम बौखला गए हैं। भीड़ से बौखलाए सीएम किसी भी हद तक गिर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम के उत्तरी लखीमपुर शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर और पोस्टर तोड़ दिए गए हैं, जहां से यात्रा शनिवार को गुजरेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा दिन में बाद में अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले उत्तरी लखीमपुर के मुख्यालय शहर सहित लखीमपुर जिले के कई हिस्सों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed