{"_id":"60f73d39cdb2b555e22ceb9b","slug":"congress-claims-that-kaenataka-government-fell-through-pegasus-spyware","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का केंद्र पर निशाना: कर्नाटक में ऑपरेशन ‘कमल’ के जासूसी कनेक्शन का पर्दाफाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का केंद्र पर निशाना: कर्नाटक में ऑपरेशन ‘कमल’ के जासूसी कनेक्शन का पर्दाफाश
Wed, 21 Jul 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:46 AM IST
सार
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सिर्फ कर्नाटक नहीं बल्कि आने वाले दिनों में खुलासा होगा कि मध्यप्रदेश, अरुणाचल, मणिपुर और गोवा में भी जासूसी की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेगासस जासूसी कांड को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा, कर्नाटक में ऑपरेशन ‘कमल’ के जासूसी कनेक्शन का आखिर पर्दाफाश हो ही गया। पार्टी ने आरोप लगाया, कर्नाटक की कांग्रेस-जनता दल एस की सरकार को गिराने में पेगासस का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, कर्नाटक के नेता सिद्धरमैया, डीके शिवकुमार, लोकसभा में दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संयुक्त रूप से मोदी सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सिर्फ कर्नाटक नहीं बल्कि आने वाले दिनों में खुलासा होगा कि मध्यप्रदेश, अरुणाचल, मणिपुर और गोवा में भी जासूसी की गई। बृहस्पतिवार को कांग्रेस इस मामले को संसद के दोनों सदनों में उठाने के साथ सड़कों पर उतर का विरोध करेगी।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अभी तक ये सरकार हिंदुस्तान के आम आदमी के बाथरूम और बेडरूम में क्या हो रहा देखती थी अब नए खुलासे में साफ हो रहा है कि जनमत की हत्या के साथ संविधान को भी पांव तले रौंद रही है।
आगे कहा देश की कौन कौन सी सरकारें गिराई गईं जल्द सामने आ जाएगा। भाजपा के लिए जासूसी का सहारा लेकर केवल सत्ता की कुर्सी महत्वपूर्ण है लोकतंत्र खत्म होता है तो हो जाए। ये सिर्फ कांग्रेस तक सीमित नहीं है टीएमसी और अन्य पार्टियों के लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं।
डर्टी पॉलिटिक्स बर्दाश्त नहीं होगी
खरगे ने कहा, डर्टी पॉलिटिक्स को न हम और न ही जनता सहन करेगी। हमारे पास अब लड़ने के सिवाय कोई हथियार नहीं हम देश के लोगों के पास जाएंगे। खरगे ने कहा, आज संस्थाओं की जासूसी का भी खुलासा हो रहा है। अब लोकतांत्रिक संस्थाओं का नाम सामने आ रहा है।
कर्नाटक सरकार गिराने की कोशिश किसने की बाहर आ गया है। नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही चलाने की कोशिश कर रहे हैं। तमाम राज्यों की सरकारें गिराने के बाद महाराष्ट्र में भी हाथ डालने की कोशिश हो रही है। हम इस मुद्दे को राज्यसभा और लोकसभा में जोरदार ढंग से उठाएंगे।