फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress claimed PM is misleading country on Gas Subsidy Savings

'गैस सब्सिडी पर देश को गुमराह कर रहे हैं पीएम मोदी'

Wed, 17 Aug 2016 08:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
congress claimed PM is misleading country on Gas Subsidy Savings
देश को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : DD NEWS
कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उनके लाल किले से दिए भाषण पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम गलत आंकड़ेबाजी पेश कर देश को गुमाराह कर रहे हैं। कांग्रेस ने दावा कि कि गैस सब्सीडी में बचत के नाम पर सीएजी की रिपोर्ट ने सरकार के झूठ की पोल खोल दी है। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं में भी बड़े घोटाले का शक जताया।  
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम को गलती से भी सच बोलना नहीं आता। वह हमेशा सत्य से परे बोलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम का काम सिर्फ जनता को गुमराह करना है, लोगों को आकड़ों के झूठे जाल में फंसाओं और जब सच्चाई खुल जाए तो चुप बैठ जाओ। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा कि पीएम ने सोमवार लाल किले से दिए भाषण में रिफॉर्म, परफॉर्म और टांसफॉर्म का जिक्र किया, लेकिन वह सबसे महत्वपूर्ण बात मिस इंफोर्म कहना भूल गए। उन्होंने आगे कहा कि डीबीटी के आधार पर गैस सब्सिडी से बचत के झूठे आंकड़े पेश करने वाले अधिकारी, पीएम और वित्त मंत्री के झूठ को सीएजी की रिपोर्ट ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से पीएम ने सब्सिड़ी बचत के नाम पर 15 हजार करोड़ रुपये की बचत का दावा किया है,  लेकिन वित्त मंत्री और अधिकारियों के दावे उनसे अलग रहे। सीएजी ने 11 अगस्त को अपनी जो रिपोर्ट पेश की है उसमें  खुलासा किया है कि सब्सिडी से सरकार की 15 हजार करोड़ की नहीं, बल्कि केवल 18 सौ करोड़ रुपये की बचत हुई है। इन दोनों आंकड़ों में बड़ा फर्क है। 

  
जयराम रमेश यहीं नहीं रुके उन्होने पीएम को अनोखा विद्यार्थी तक कह डाला। जयराम ने कहा कि यह विद्यार्थी खुद सवाल लिखता है, खुद ही जवाब देता है, खुद ही समीक्षा करता है, अंक भी खुद ही देता है और परिणाम भी खुद तय करता है इसलिए पीएम से हमें कोई उम्मीद नहीं है। पीएम मार्केटिग मैनेजर हैं। इवेंट अच्छी तरह आयोजित कर लेते हैं। एक बार लालकृष्ण आडवाणी भी उन्हें अच्छा इवेंट मैनेजर बता चुके हैं इसलिए कांग्रेस हर मुद्दे पर सतर्क रहेगी और वास्तविकता जनता के सामने लाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed