लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   India News ›   Congress chief Kharge Bharat Jodo Yatra taken shape of national Jan Andolan

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- भारत जोड़ो यात्रा बनी राष्ट्रीय जन आंदोलन, दिल्ली पहुंचे राहुल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 12:26 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। खरगे ने 100 दिन पूरे होने पर एक वीडियो संदेश में कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस को युवाओं, किसानों, समाज के दबे-कुचले वर्गों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों का समर्थन मिल रहा हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने 100 दिन पूरे कर लिए है। भारत जोड़ो यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। खरगे ने 100 दिन पूरे होने पर एक वीडियो संदेश में कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस को युवाओं, किसानों, समाज के दबे-कुचले वर्गों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों का समर्थन मिल रहा हैं। साथ ही लोगों से बातचीत की जा रही है। उधर, शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान से दिल्ली पहुंचे।



उन्होंने कहा कि यात्रा मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर देश को एकजुट कर रही है। पहला अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर समाज में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ है और इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही है। पिछले आठ सालों में देश बेरोजगारी और कमर तोड़ महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक तानाशाही का जो दौर आया है और सत्ता की भूखी भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है। हर व्यक्ति भाजपा शासन के खिलाफ बोल रहा है। खरगे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है। पूरा विश्वास है कि आने वाले सालों में हम सभी भारत को एक नई गति और दिशा देने में सक्षम होंगे।


24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में करेगी प्रवेश
24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी। भारत जोड़ो यात्रा में समाज के हर वर्ग से लोग शामिल हुए। यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियां शामिल हुईं। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना के आदित्य ठाकरे और एनसीपी की सुप्रिया सुले और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन जैसे विपक्षी नेताओं सहित लेखकों, सेना अधिकारी भी इस यात्री में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;