{"_id":"65fa28a649c6ceb504064f75","slug":"congress-candidates-list-release-today-for-lok-sabha-elections-news-updates-in-hindi-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने तय किए 40 और नाम, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की तीसरी सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने तय किए 40 और नाम, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की तीसरी सूची
Wed, 20 Mar 2024 07:36 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:36 AM IST
सार
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 45 सीटों पर चर्चा होगी। मंगलवार को हुई बैठक में केवल 40 सीटों पर उम्मीदवार तय हुए, जिनकी सूची आज जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Congress
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज फिर बैठक होगी, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर दोबारा विचार-विमर्श होगा। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के मंथन में जुटी कांग्रेस की सीईसी ने मंगलवार को 11 राज्यों की करीब 85 लोकसभा सीटों पर चर्चा की, लेकिन केवल 40 सीटों पर ही बात बन पाई। पार्टी इन नामों की घोषणा आज कर सकती है।
विज्ञापन
यह कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची होगी। अब तक कांग्रेस पार्टी दो चरणों में 82 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। पहली सूची में पार्टी ने 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) आज दोबारा मध्य प्रदेश की 15, राजस्थान की 15 और गुजरात की 15 सीटों पर मंथन करेगी। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम की विधानसभा सीटों को लेकर भी चर्चा की गई। इसमें सिक्किम विधानसभा की 18 सीटों पर बात बन गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की 42 में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। पार्टी ने बंगाल से कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के टिकट पर भी सहमति बना ली है।
विज्ञापन
अब तक 82 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
मंगलवार की बैठक में पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के उम्मीदवारों को लेकर भी केंद्रीय चुनाव समिति ने आरंभिक चर्चा की है।