फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress can promise 400 units of electricity free and 40 thousand liters of free water in Delhi

दिल्ली चुनाव : कांग्रेस कर सकती है 400 यूनिट बिजली फ्री और 40 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा

Mon, 18 Nov 2019 07:03 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Congress can promise 400 units of electricity free and 40 thousand liters of free water in Delhi
कांग्रेस

कांग्रेस ने दिल्ली की सत्ता में वापसी के लिए अपने दोनों प्रमुख विपक्षियों को चित करने की योजना बनाने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में दिल्ली वालों को 400 यूनिट बिजली और 40 हजार लीटर पानी मुफ्त देने का वायदा कर सकती है। इसके अलावा महिलाओं के साथ-साथ छात्रों और वृद्धजनों को डीटीसी की बसों में मुफ्त सफर का वायदा किया जा सकता है। 

विज्ञापन


इसी प्रकार के और अधिक लुभावने वायदे कर कांग्रेस अपने पुराने वोट बैंक को अपने साथ वापस लाने का काम करने की रणनीति बना रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने स्वीकार किया कि अरविंद केजरीवाल की फ्री की राजनीति का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को भी जनता के सामने उसी तरह की योजनाएं पेश करनी पड़ेंगी। 
विज्ञापन


इसके बिना आधार वोट बैंक को वापस लाना बेहद मुश्किल का काम है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव में जनता से वही वायदे करेंगे जिसे पूरा करना आर्थिक आधार पर भी संभव होगा। इस रणनीति पर लगातार मंथन चल रहा है। पार्टी बिजली, पानी के साथ महिलाओं के लिए विशेष रोजगार योजना का वायदा भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी होगी निर्णायक
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि बेरोजगारी दिल्ली चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी। युवाओं में बेरोजगारी दर पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में सीलिंग के कारण भी हजारों परिवारों की रोजी-रोटी छिनी है। दिल्ली की बड़ी आबादी व्यापार में लगी हुई है। आर्थिक मंदी सबके व्यापार पर भारी पड़ी है। यही कारण है कि कांग्रेस आर्थिक मंदी को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed