फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress calls for intensive diplomatic engagement to resolve crisis

भारत-कनाडा विवाद : 'गहन राजनयिक जुड़ाव से ही होगा सकंट का समाधान', कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का बयान

Fri, 22 Sep 2023 04:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। संकट के समाधान के लिए गहन राजनयिक जुड़ाव मददगार होगा। हालांकि कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Congress calls for intensive diplomatic engagement to resolve crisis
नरेंद्र मोदी, जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई समझौतों से परे होनी चाहिए। साथ ही, कनाडा में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कनाडा में तकरीबन 3 लाख से अधिक भारतीय मूल के छात्र पढ़ते हैं। उन सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। वे सभी कनाडा के आर्थिक विकास और भारत-कनाडाई संबंधों में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से जब राजनयिक विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि गहन कूटनीतिक भागीदारी इस संकट का एकमात्र हल है। मुझे यकीन है कि भारत सरकार इसमें शामिल हो रही है।
विज्ञापन


भारत ने आरोपों पर दिखाया था कड़ा रुख
जून में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या पर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। भारत ने गुरुवार को एक स्पष्ट संदेश में कनाडा से सक्रिय आतंकवादियों और भारत विरोधी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही कड़ा रुख दिखाते हुए भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया हैा। साथ ही, भारत ने आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बोला, कनाडा अपने राजनयिक कर्मचारी कम करे
भारत ने कनाडा से देश में अपने राजनयिक कर्मचारियों को कम करने के लिए भी कहा है। यह तर्क देते हुए कि आपसी राजनयिक उपस्थिति में ताकत और रैंक समकक्षता में समानता होनी चाहिए। इसके साथ ही भारत ने भी एक कड़ी सलाह जारी की थी, जिसमें कनाडा की यात्रा करने वाले या वहां रहने वाले अपने नागरिकों से कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed