फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacks BJP on amit shah remark in rajya sabha and asks for whom are you leaving the pond

तो तालाब छोड़कर किसके लिए जा रहे हैं: कांग्रेस

Mon, 05 Feb 2018 09:40 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Congress attacks BJP on amit shah remark in rajya sabha and asks for whom are you leaving the pond
कांग्रेस सांसद संजय सिंह
अमित शाह के राज्यसभा में पहली बार बोलने पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस के नेताओं ने उनके राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए अमित शाह के भाषण को गैरसमझदारी भरा बताया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह झूठ के पुलिंदे के सिवा कुछ नहीं है। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि जब भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी तो उसे यूपीए सरकार ने विरासत में गड्ढे दिए थे। लेकिन सरकार से पूछा जाना चाहिए कि उसने देश के विकास में नया क्या किया है। युवाओं को रोजगार, किसानों की आय दोगुनी, काला धन वापस लाने, हर गरीब के अकाऊंट में 15 लाख रुपये जैसे जो वादे किए थे, उसका क्या हुआ। संजय सिंह ने कहा कि यदि यूपीए सरकार जाते समय मोदी सरकार के लिए गड्ढे छोड़कर गई थी तो सरकार से पूछा जाना चाहिए कि जो वह तालाब छोड़कर जा रही है उसे कौन पाटेगा? 
विज्ञापन


अटल जी का अपमान 

अमित शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस के शासन काल के 55 साल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने भाषण में बार-बार 70 साल का जिक्र किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान नहीं करना चाहिए। अटल जी ने बतौर प्रधानमंत्री देश की संसद में स्वीकार किया था कि इस देश में कांग्रेस पार्टी के शासन काल में काफी कुछ हुआ था। संजय सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की यह देश इज्जत करता है और जो उन्होंने सदन में कहा कि भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष उसी को खारिज कर रहे हैं। यह तो सोचने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed