फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attack on centre for prohibited photography and videography of central vista project

सेंट्रल विस्टा की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी पर रोक लगाने पर कांग्रेस हमलावर, बताया- 'चिता पर डीजे बजाने वाला कार्यक्रम'

Thu, 13 May 2021 05:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 13 May 2021 05:09 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी मोदी सरकार का ध्यान आंकड़े दबाने और सच की तस्वीर छिपाने में लगा हुआ है। फोटोग्राफी बंद करवाने से सच छिप नहीं सकता...

विज्ञापन
Congress attack on centre for prohibited photography and videography of central vista project
नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर 'नो फोटोग्राफी' का साइनबोर्ड - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बीच सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट चर्चा का विषय बना हुआ। महामारी के इस दौर में प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रहा है। सवाल उठ रहा है कि जब देश संकट में है तो इस प्रोजेक्ट में पैसा क्यों बर्बाद किया जा रहा है। इधर, सरकार ने किरकिरी के बचने के लिए इंडिया गेट के आसपास निर्माण स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्निर्माण स्थान पर बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। इसमें सीपीडब्ल्यूडी ने कहा कि इस स्थान की 'फोटोग्राफी निषेध' और 'वीडियो रिकॉर्डिंग निषेध' है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी मोदी सरकार का ध्यान आंकड़े दबाने और सच की तस्वीर छिपाने में लगा हुआ है। फोटोग्राफी बंद करवाने से सच छिप नहीं सकता। आज भाजपा और केंद्र सरकार कोरोना से लड़ने के बजाए और सबको वैक्सीन दिलवाने के बजाए हजारों करोड़ रुपये सेंट्रल विस्टा पर लगा रही है, जो चिता पर डीजे बजाने वाले कार्यक्रम की तरह है।

विज्ञापन

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल ने अमर उजाला से कहा कि आज सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट कोई मुद्दा है ही नहीं। जानबूझकर विपक्ष इसे बढ़ाचढ़ा कर पेश कर रहा है। आज समय है कि सभी लोग मिलकर कोरोना के साथ लड़ाई लड़ें। सेंट्रल विस्टा का जो प्रोजेक्ट है, बहुत पहले ही मंजूर हुआ था। इसका वैक्सीन और कोरोना से कोई भी लेना देना नहीं है। आज कांग्रेस बेवजह इसे मुद्दा बना कर बेकार की बातों पर चर्चा करना चाहती है। फोटोग्राफी निषेध के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि जो भी कोई महत्पपूर्ण सरकारी भवन होते हैं या निर्माणाधीन होते हैं वहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूर्णतया प्रतिबंधित रहती है।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बीच सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण परियोजना को क्रियान्वित करने को लेकर सरकार को विपक्ष की ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच देश के कई संगठनों और पर्यावरण संगठनों ने बुधवार को केंद्र से देश में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अपनी महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण परियोजना को रोकने की अपील की है। 65 संगठनों द्वारा जारी किए गए बयान में केंद्र सरकार से 13,450 करोड़ रुपये की इस परियोजना को रोकने और सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल महामारी से निपटने में करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

ये है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत एक नए संसद भवन और नए केंद्रीय सचिवालय के साथ राजपथ के पूरे इलाके का री-डेवलपमेंट होना है। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नवंबर 2022 तक नया संसद भवन बनकर तैयार होगा। दिसंबर 2022 तक उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नया आवास भी क्रमश: नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के पास बनकर तैयार होगा। इसके अलावा कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट भी बनाने की तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा नेशनल म्यूजियम, नेशनल आर्काइव्ज, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, उद्योग भवन, बीकानेर हाउस, हैदराबाद हाउस, निर्माण भवन और जवाहर भवन भी सेंट्रल विस्टा का ही हिस्सा हैं। सेंट्रल विस्टा री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के इस पूरे इलाके को रेनोवेट करने की योजना को कहा जाता है। इस परियोजना के तहत 13450 करोड़ रुपये की लागत से करीब एक दर्जन भवनों के निर्माण के दौरान 46700 लोगों को अस्थाई रोजगार मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed