Congress: 'कांग्रेस दिशाहीन हो गई है', दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के बेटे ने की PM मोदी की तारीफ
फैसल पटेल ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि 'कांग्रेस अपनी ही दुनिया में चल रही है। वे दिशाहीन हैं और यही भाजपा चाहती है। भाजपा अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों को बंद कर अपना पूरा नियंत्रण स्थापित करना चाहती है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'हमारे देश का नेतृत्व अच्छा काम कर रहा'
न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में फैसल पटेल ने कहा कि 'हमारा देश हमारे सुरक्षाबलों की वजह से सुरक्षित है। मुझे लगता है कि जो देश इस समय देश चला रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉ. एस जयशंकर, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सुधांशु त्रिवेदी आदि शामिल हैं, वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी अपनी समस्याएं हैं जैसे महंगाई, बेरोजगारी आदि, लेकिन ये लोग अच्छा काम कर रहे हैं।'
#WATCH | Congress stalwart Ahmed Patel’s Son, Faisal Patel says, "... Our country is in safe hands because of our Armed Forces. I feel that the leaders who are running the country right now, Narendra Modi, Dr S Jaishankar, Amit Shah, Rajnath Singh, and Sudhanshu Trivedi, are… pic.twitter.com/3Rp1D7Nzox
— ANI (@ANI) August 12, 2025
'मैंने अभी तक कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी'
फैसल पटेल ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि 'कांग्रेस अपनी ही दुनिया में चल रही है। वे दिशाहीन हैं और यही भाजपा चाहती है। भाजपा अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों को बंद कर अपना पूरा नियंत्रण स्थापित करना चाहती है।' हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से नाराज नहीं हैं। फैसल ने कहा कि 'पूरी कांग्रेस पार्टी उनका परिवार है और मेरे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से अच्छे संबंध हैं। मैं अभी भी कांग्रेस पार्टी में हूं और मैंने अभी तक कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है। बस मैंने कुछ समय के लिए सार्वजनिक जीवन से अवकाश लिया है। गुजरात के लोग और स्थानीय नेता मेरे बारे में अच्छी बातें ही बोलते हैं।'
ये भी पढ़ें- सिंधु जल संधि: 'ऐसी बातों से अगर हमारी खोपड़ी सनक गई तो एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा', बिलावल पर मिथुन का वार
'कांग्रेस में कई सक्षम नेता'
फैसल पटेल ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी एक मेहनती नेता हैं। कांग्रेस में शशि थरूर, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा और सचिन पायलट जैसे कुछ बहुत ही प्रतिभाशाली और बुद्धिमान नेता हैं। वे बहुत ही सक्षम नेता हैं। पार्टी में कुछ अंदरूनी समस्याएं हैं। मेरा मानना है कि पार्टी चलाने वाले वरिष्ठ नेताओं को सही सलाह नहीं दी जाती। उनके सलाहकार अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। वे आते-जाते रहते हैं, लेकिन पार्टी को जो वरिष्ठ नेता हैं, उनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया जाता।'
ऑपरेशन सिंदूर के लिए केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 'सशस्त्र बलों ने बहुत अच्छा काम किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया और हमें एक बड़े संकट से बाहर निकाला। यह बहुत बड़ी बात है। मुझे अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जयशंकर के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। पीएम मोदी जिस तरह से नौकरशाहों को चुनते हैं और फिर उन्हें नेता बनाते हैं और उन्हें मंत्रालयों में नियुक्त करते हैं, वह बहुत अच्छी बात है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.