{"_id":"614e31c89b62540e57022f62","slug":"congress-appointed-birajit-sinha-as-the-president-of-tripura-pradesh-congress-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: कांग्रेस ने बिरजीत सिन्हा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: कांग्रेस ने बिरजीत सिन्हा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया
Sat, 25 Sep 2021 01:45 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, अगरतला
एएनआई, अगरतला
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बीरजीत सिन्हा को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। पार्टी के एक बयान के मुताबिक कांग्रेस ने त्रिपुरा इकाई के लिए पांच कार्यकारी प्रमुख भी नियुक्त किए हैं, जिनमें मोहम्मद बिलाल मिया, प्रोफेसर माणिक देब, सुशांतो चक्रवर्ती, पुरनीता चकमा और डॉ. प्रदीप वर्धन शामिल हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने बीरजीत सिन्हा को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति का प्रमुख तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान प्रदेश प्रमुख पी कांति विश्वास के योगदान की सराहना करती है।’
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने 10 उपाध्यक्षों, 18 महासचिवों और 29 सचिवों के साथ प्रदेश कांग्रेस समिति के गठन को भी मंजूरी दी। पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन, पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रमुख गोपाल राय और महारानी बिभू कुमारी देवी सहित कई पूर्व विधायकों को त्रिपुरा की कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया है।
विज्ञापन