फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong welcomes Bombay HC order quashing amended IT Rules on fake news

Fake News: फर्जी खबरों पर संशोधित आईटी नियम किए गए रद्द, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत

Sat, 21 Sep 2024 03:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 03:49 PM IST
सार

Fake News: कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें हाईकोर्ट ने फर्जी खबरों पर संशोधित आईटी नियमों को रद्द कर दिया है। वही इसके साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है।

विज्ञापन
Cong welcomes Bombay HC order quashing amended IT Rules on fake news
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार के खिलाफ फर्जी और झूठी खबर की पहचान करने के उद्देश्य से संशोधित सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को रद्द कर दिया गया और कहा कि अजीब मजाक है कि सत्तारूढ़ दल ने ऐसी इकाई बनाई है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने असांविधानिक करार देते हुए किया रद्द
बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार के खिलाफ फर्जी और झूठी खबर की पहचान करने के उद्देश्य से संशोधित सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को असांविधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया। ये देखते हुए कि संशोधित नियम समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं, अदालत ने यह भी कहा कि नियम अस्पष्ट और व्यापक होने के कारण न केवल किसी व्यक्ति पर बल्कि सोशल मीडिया मध्यस्थों पर भी बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं इस मामले पर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा- बॉम्बे हाईकोर्ट ने तथ्य-जांच इकाई को असंवैधानिक करार देते हुए सही किया है। उन्होंने कहा, गैर-जैविक प्रधानमंत्री झूठ के जनक हैं। यह एक अजीब मजाक है कि जिस सरकार को वे चलाते हैं, उसने तथाकथित 'तथ्य जांच इकाई' बनाई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे सही रूप से असांविधानिक माना है। लेकिन ये उन्हें अपने अनोखे झूठ को फैलाने से नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


CPI(M) ने भी कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
इसके साथ ही सीपीआई (एम) ने भी बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। सीपीआई (एम) ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मोदी सरकार के प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के क्रूर प्रयास को रोकने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत है।


इन लोगों ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका
इधर हाईकोर्ट के फैसले के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, सरकार में बैठे लोगों समेत किसी ने भी उस तथ्य जांच इकाई को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए हम बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं। बता दें कि स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, न्यूज ब्रॉडकास्ट एंड डिजिटल एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन ने नए नियमों को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed