फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong MLA Balakrishnan and others booked for NM Vijayan suicide abetment news in hindi

Kerala: कांग्रेस विधायक बालाकृष्णन समेत तीन के खिलाफ केस, पार्टी के सदस्य को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Thu, 09 Jan 2025 02:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 09 Jan 2025 02:57 PM IST
सार

सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) ने आरोप लगाया कि बालाकृष्णन से जुड़े एक सहकारी बैंक नौकरी घोटाले ने दोनों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Cong MLA Balakrishnan and others booked for NM Vijayan suicide abetment news in hindi
आईसी बालाकृष्णन - फोटो : Facebook/ IC Balakrishnan

विस्तार

कांग्रेस विधायक आईसी बालाकृष्णन और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर वायनाड जिले के अपने ही पार्टी सदस्य एनएस विजयन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि विजयन और उनके बेटे की मौत के संबंध में एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ी गई है। अधिकारी ने यह भी बताया कि बालाकृष्णन, वायनाड डीसीसी अध्यक्ष एन डी अप्पाचन समेत तीन अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी भी बनाया गया है। बता दें कि सुसाइड नोट में भी इन तीनों का नाम शामिल था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "विजयन के सुसाइड नोट के आधार पर ही कार्रवाई की गई है।" 78 वर्षीय विजयन वायनाड जिला कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष थे। उनका 38 वर्षीय बेटा जिजेश ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें कोझिकोड सरकारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 27 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना पर बवाल शुरू
इस घटना ने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया। सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) ने आरोप लगाया कि बालाकृष्णन से जुड़े एक सहकारी बैंक नौकरी घोटाले ने दोनों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसे आरोप लगाए गए हैं कि पार्टी पदाधिकारी के रूप में विजयन ने कथित तौर पर बालाकृष्णन के निर्देशन में कांग्रेस-नियंत्रित सहकारी बैंक में नौकरी चाहने वाले व्यक्तियों से पैसे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विजयन ने उन्हें कभी नहीं बताया कि क्या हो रहा था और अब उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है क्योंकि नोट में उनके नाम का उल्लेख किया गया। बालाकृष्णन ने कहा, "मैंने कभी किसी से पैसे नहीं लिए। मेरे पास बहुत अधिक संपत्ति नहीं है। मैंने एक ईमानदार जिंदगी जी है। मैं कानूनी तौर पर मामले का सामना करूंगा। मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।" उन्होंने आगे बताया कि पार्टी विजयन के परिवार के समर्थन में है। 


मामले की आंतरिक जांच करेगी पार्टी
विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि कानून अपना काम कर सकता है और पार्टी इसके खिलाफ नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि पार्टी इस मामले की आंतरिक जांच भी करेगी। सतीसन ने कहा, "यह हमारा अधिकार है, हमें जानना होगा कि वास्तव में क्या हुआ और क्या आरोप सही हैं। पार्टी की जांच के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।" तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, "इसका पुलिस जांच से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसलिए कानून को अपना काम करने दें। हमने एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed